वंडर वुमन को पछाड़ आगे निकली फिल्म बार्बी, पहली बार महिला डायरेक्टर की फिल्म ने की इतनी कमाई

punjabkesari.in Monday, Aug 07, 2023 - 06:23 PM (IST)

हॉलीवुड फिल्म “बार्बी” ने तीन सप्ताह में दुनियाभर में एक अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई की है। इसके साथ ही यह किसी महिला निर्देशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म की निर्देशक ग्रेटा गर्विंग हैं। उन्होंने पेटी जेनकिंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिनकी फिल्म “वंडर वुमन” इस मामले में अब तक सबसे आगे थी। 


“वंडर वुमन” ने दुनियाभर में कुल 82.18 करोड़ अमेरिकी डॉलर की कमाई की थी। एक आकलन के अनुसार “बार्बी” ने इस सप्ताहांत 5 करोड़ 30 लाख अमेरिकी डॉलर की कमाई की। मार्गोट रोबी अभिनीत और निर्मित फिल्म तीन सप्ताह से शीर्ष पर काबिज है। बॉक्स ऑफिस के आधुनिक इतिहास में केवल 53 फिल्म ही एक अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई कर पाई हैं। 


 फिल्म की कहानी एक आदमकद गुड़िया पर केंद्रित है, जिसे "स्टीरियोटाइपिकल बार्बी" के नाम से जाना जाता है, जिसका किरदार मार्गोट रॉबी ने निभाया है, जो खराब होने लगती है: उसके पैर सपाट हो जाते हैं, और वह खुद को मौत के बारे में सोचने से रोक नहीं पाती है। इसलिए वह वास्तविक दुनिया और बार्बीलैंड के बीच की सीमा को बहाल करने की खोज में निकलने के लिए अपना संपूर्ण प्लास्टिक जीवन छोड़ देती है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 1200 करोड़ का बताया जा रहा है। फिल्म अभी भी लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है। भारत में बॉर्बी का बिजनेस 42.22 करोड़ रुपए रहा तो वहीं दुनियाभर में फिल्म ने लगभग 8,000 करोड़ रुपए के बेहद नजदीक पहुंच गई है।

Content Writer

vasudha