Cousin हैं काजोल-अयान, परिणीति -प्रियंका सहित ये 7 बॉलीवुड सेलेब्स का बॉन्ड है बेहद Strong

punjabkesari.in Monday, Jul 24, 2023 - 02:45 PM (IST)

कजिन नाम सुनते हैं चेहरे पर मुस्कराहट आ जाती है। क्योंकि ये है ही ऐसा रिश्ता। थोड़ी सी नोक-झोंक, और ढेर सारा प्यारा वाला ये रिश्ता बड़ा ही मजेदार है। हम सब के भी कोई न कोई फेवरेट कजिन जरूर होंगे, जिसके साथ हमारा बॉन्ड बेहदज मजबूत है, जिसके साथ दोस्तों-यारों सा रिश्ता है। बॉलीवुड में भी ऐसे कई सारे सेलेब्स है जो आपस में कजिन्स हैं और उनका बॉन्ड बस देखते ही बनता है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

अयान मुखर्जी- काजोल

Director अयान मुखर्जी  और एक्ट्रेस काजोल  कजिन भाई-बहन हैं। दरअसल, अयान काजोल के पिता शोमू मुखर्जी के भाई देब मुखर्जी के बेटे हैं। इन दोनों का बॉन्ड देखते ही बनता है। हर साल खासकर दुर्गा पूजा में ये दोनों एक साथ आते हैं और खूब मस्ती करते हैं।

फराह खान- जोया अख्तर

जोया और फराह कजिन भी काफी close कजिन बहनें हैं। इन दोनों को कई बार एक साथ पार्टी करते देखा गया है।

 इमरान हाशमी और आलिया भट्ट

इमरान और आलिया भी कजिन हैं। महेश भट्ट इमरान हाशमी के मामा लगते हैं। वहीं इमरान को कई बार आलिया के काम भी तारईफ करते देख गया है, जिससे पता चलता है दोनों एक दूसरे की काफी  respect  करते हैं।

रणवीर सिंह-सोनम कपूर


सोनम-रणवीर सिंग भी रिश्ते में भाई-बहन हैं। रणवीर की दादी और सोनम कपूरी की नानी एक दूसरे की बहने हैं। सोनम और रणवीर का रिश्ता काफी मजबूत है। दोनों ने कई बार साथ पार्टी तो की ही है साथ ही दोनों एक- दूसरे की काम की जमकर तारीफ करते हैं।

प्रियंका- परिणीति

इन फेमस cousins को कौन नहीं जानता। ये दोनों चचेरी बहने हैं। कई मौके पर दोनों एक साथ नजर आईं हैं। प्रियंका ने बड़ी बहन को फर्ज निभाते हुए फिल्म इंडस्ट्री में टिकने और काम करने में परी की काफी मदद की। वहीं प्रियंका हाल ही में परी की सगाई में भी शामिल हुईं थी। परी भी अकसर प्रियंका से मिलने यूएस जाती हैं।

जाह्नवी, सोनम और अर्जुन

अर्जुन, जाह्नवी और सोनम चचेरे भाई बहन हैं। अनिल और बोनी दोनों भाई हैं। इन तीनों का कई बारी बॉन्ड देखने को मिला है। वहीं अर्जुन भी बड़े भाई का फर्ज बखूबी निभा रहे हैं। अभी हाल ही में जाह्नवी,  को अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाई अर्जुन के घर जाते देखा गया था। 

करीना और रणबीर

इन कजिन की जोड़ी को भी कई बार एक साथ धमाल मचाते देखा गया है।

Content Editor

Charanjeet Kaur