यह फेस मास्क दिखाएगा आपको उम्र से 10 साल छोटा

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2017 - 05:52 PM (IST)

ब्यूटीः हर लड़की चाहती है कि वह खूबसूरत और जवां दिखे। इसके लिए वह मंहगे ब्यूटी ट्रीटमेंट का भी सहारा लेती हैं लेकिन ऐसी खूबसूरती कुछ दिनों के लिए ही दिखाई देती है। अगर आप इन ब्यूटी ट्रीटमेंट को छोड़कर कुछ घरेलू तरीकों पर ध्यान देंगी तो ऐसे में आप बेदाग, गोरी और सुंदर त्वचा पा सकती हैं। इसके अलावा पैसों और समय दोनों की ही बचत कर सकती हैं।

 

1. पहला मास्क

- एक चम्मच नारियल दूध 
- एक चम्मच नींबू का रस
- एक चम्मच शहद
- एक चम्मच ग्लीसरीन

सबसे पहले एक कटोरी में नारियल दूध डालें और उसके ऊपर से नींबू का रस, शहद और ग्लीसरीन मिलाएं। अब सारे मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर फेस मास्क तैयार कर लें। इस मास्क को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

 

2. दूसरा मास्क

- एक स्लाइस पपीता
- आधा चम्मच दही
- एक चुटकी हल्दी

इस मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले पपीते को अच्छी मसल लें। इसके बाद इसमें दही और हल्दी मिलाएं। सभी मिश्रण को अच्छी तरह मिला के फेस मास्क तैयार कर लें। इस मास्क को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

Punjab Kesari