ये हैं भारत के सबसे गंदे Hill Stations, कहीं आप तो नहीं कर रहे यहां ट्रिप प्लान करने की गलती?

punjabkesari.in Sunday, May 07, 2023 - 12:35 PM (IST)

भारत के खूबसूरत और चर्चित हिल स्टेशन के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप सबसे गंदे हिल स्टेशन के बारे में  जानते हैं? दरअसल भारत के इन हिल स्टेशन पर हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी घुमने पहुंचते हैं और बिना सोचे-समझे गंद फैला देते हैं। अगर आपको इनके बारे में नहीं पता तो चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में....

दार्जिलिंग

नॉर्थ- ईस्ट में मौजूद किसी हिल स्टेशन का जिक्र होता है तो सबसे पहले दार्जिलिंग का नाम जरुर लिया जाता है, लेकिन आपको बता दें कि सबसे गंदे हिल स्टेशन की लिस्ट में ये सबसे टॉप पर है।

शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला एक ऐसी जगह है, जहां हर दिन लाखों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। यहां इतनी भीड़ रहती है कि हर तरफ गंदगी ही गंदगी दिखाई देती है।

पचमढ़ी

वैसे तो मध्य प्रदेश में गिने- चुने ही हिल स्टेशन है, लेकिन इस राज्य में मौजूद सबसे गंदी जगहों की बात होती है तो पचमढ़ी का नाम लिया जाता है। यहां भी बहुत भीड़ रहती है।

मैक्लोडगंज

हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज को एक बेस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है, लेकिन आपकी जानकरी के लिए बता दें कि सबसे गंदे हिल स्टेशन की सूचि में भी इसका नाम शामिल है।

कसोल

कसोल को हिमाचल प्रदेश का खजाना माना जाता है। लेकिन कुछ समय से इस खजाने पर गंदगी का दाग लग चुका है। जी हां, कसोल का नाम भी गंदे हिल स्टेशन की लिस्ट में शामिल है।

ऋषिकेश

उत्तराखंड का ऋषिकेश भी गंदे हिल स्टेशन की लिस्ट में शुमार हो चुका है। यहां पर बहुत ज्यादा भीड़ आती है और लोग इस जगह की खूबसूरती को कजरा और शरब की बोतले फेंक कर खराब कर जाते हैं।

तो अब आपको पता है कि भारत के सबसे गंदे हिल स्टेशन कौन से हैं? तो अगली बार जाने से पहले इन जगहों की लिस्ट पर एक नजर जरूर मार लेना।
 

Content Editor

Charanjeet Kaur