बिरयानी...डिम सम, Parineeti-Raghav की सगाई का फूड मेन्यू देखकर आ जाएगा मुंह में पानी

punjabkesari.in Wednesday, May 17, 2023 - 02:43 PM (IST)

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने शनिवार को दिल्ली के कपूरथला हाउस में आप नेता राघव चड्ढा से बहुत धूम-धाम से सगाई की। महीनों की डेटिंग की खबरों के बाद, दोनों ने आखिरकार अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए एक-दूसरे को परिवार की मौजूदगी में अंगूठियां पहनाई।

परी-राघव की सगाई में खाना था लाजवाब 

इवेंट के venue को सफेद फूलों  से सजाया गया था। सजावट में fairy lights का भी इस्तेमाल किया गया। वहीं खाने के मेन्यू की बात करें तो वो भी काफी लजीज था। जैसा कि इंस्टाग्राम पर साझा किए एक वीडियो में देखा जा सकता है। वीडियो क्लिप में कई तरीके की dishes देखी जा सकती हैं, जिनमें डिम सम, बिरयानी, tandoori nan roll, और कई तरह के डेसर्ट जैसे केक और कुल्फी, और पुरानी दिल्ली के कबाब भी थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by HT City Foodies (@delhifoodies.htcity)

परिणीति एक फूडी हैं। एक्ट्रेस के भाई सहज और शिवांग, जो खुद food entrepreneurs हैं, ने सगाई के मेन्यू की जिम्मेदारी उठाई थी।  खबरों की मानें तो फ़ूड मेनू का सारा कॉन्ट्रैक्ट Yum Yum Tree को दिया गया था, जिसके ओनर वरुण तुली हैं। अगर आप वीडियो देखेंगे, तो आपको फ़ूड काउंटर पर कबाब से लेकर अलग-अलग वैरायटी की डिश दिखेंगी। बता दें कि इसमें बहुत सी Vegan डिश भी शामिल थीं।

परी ने पहनी मनीष मल्होत्रा की ड्रेस

इस खुशनुमा लम्हें में परीणीति और राघव की जोड़ी बहुत ही खूबसूरत लगी। एक्ट्रेस ने मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ आइवरी सूट पहना जिसमें मोती का शानदार वर्क था, वहीं राघव सफेद कलर के कुर्ता पायजामा में हैंडसम लगे।

Content Editor

Charanjeet Kaur