खूबसूरत Paris का इतिहास है बेहद डरावना! 60 लाख लोगों की कब्र के ऊपर बसा हुआ है शहर

punjabkesari.in Friday, May 05, 2023 - 03:44 PM (IST)


 दुनियाभर से लोग पेरिस के सुंदर नज़ारे देखने आते हैं पर इसी पेरिस में एक ऐसी डरावनी जगह है जो देखने में बिल्कुल भी सुंदर नहीं है। इसे देखकर इंसान के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस जगह का नाम 'कैटाकॉम्ब्स ऑफ पेरिस' है। यह एक ऐसी डरावनी सुरंग है जहां 60 लाख लोगों के कंकाल दफ्न हैं।

ये सुरंग 13 वीं शताब्दी में खुदवाई गई थी। इसका निर्माण पेरिस शहर के निर्माण के लिए करवाया गया था ताकि शहर के निर्माण के लिए लगने वाला चूना और पत्थर उसमें रखा जा सके।

सुरंग बनी कब्रों का तहखाना

17 वीं शताब्दी में फ्रांस में अकाल, भुखमरी, प्लेग जैसी परेशानियां से जूज रहा था। इससे भारी संख्या में लोग मरने लगे। बीमारी ने इतना भयानक रूप ले लिया कि पेरिस के सभी कब्रिस्तान भर गए और लोगों को दफनाने के लिए जगह नहीं बची। लाशों के ढेर को देखते हुए साल 1780 में अखिरकार फ्रांस की सरकार को लाशों को दफनाने के लिए इस सुरंग का इस्तेमाल किया।

लगभग 2 साल लगे
उस समय करीब 300 किलोमीटर लंबी सुरंग में कब्रिस्तान से निकालकर लाशों को दफनाया गया। इस काम को करने में लगभग 2 साल लगे। बाद में फ्रांस की क्रांति में मरने वाले लोगों को भी इस कब्रों के तहखाने में दफनाया गया। आज इस जगह पर करीब 60 लाख लाशों के कंकाल हैं।फ्रांस की सरकार ने कुछ समय बाद इस सुरंग को 'कैटकॉम्ब्स ऑफ पेरिस' नाम दे दिया और इसे एक म्यूज़ियम में बदल दिया। आज लोग कंकालों से सजी इस डरावनी  गुफा को दूर-दूर से देखने आते हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur