मां के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुई प्रियंका, कैरी किया लाखों का बैग!

punjabkesari.in Friday, Aug 24, 2018 - 05:18 PM (IST)

प्रियंका चोपड़ा और निका जोनस की सगाई खूब सुर्खियों में रही। जहां प्रियंका इन दिनों मुंबई में हैं, वहीं निक जोनास अपने होमटाउन में बिजी हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने पापा अशोक चोपड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुई। उन्होंने अपनी मां के साथ डिनर करके पापा के बर्थडे को सेलिब्रेट किया। इस दौरान प्रियंका को स्टनिंग अंदाज देखने को मिला। 

उन्होंने व्हाइट टी के साथ ब्लू फ्लेयर्ड डैनिम के साथ शियर जैकेट पहनी जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। अपने इस फैशन स्टेटमेंट से प्रियंका सभी को अट्रैक्ट करती हैं। इस बार भी उनका ड्रैसअप खूब इंस्पिरेशन वाला था। 

प्रियंका ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए बॉक्स स्लिंग Fendi bag शोल्डर पर कैरी किया। बाकी जो भी हो लेकिन प्रियंका के इस ब्रांडेड बैग की कीमत हर किसी को चौका देगी। अगर आपको भी यह बैग पसंद आ चुका है तो आपको इसके लिए लगभग 2,23,953.95 लाख रुपए खर्च करने होंगे। 

रेस्टोरेंट के बाहर प्रियंका के साथ बॉलीवुड एक्ट्रैस जाह्नवी कपूर भी नजर आईं। एथनीक ड्रैस और स्टेटमेंट ईयरिंग्स में जाह्नवी काफी खूबसूरत लग रही थी। 
 

Content Writer

Sunita Rajput