नीता अंबानी के 50वें बर्थडे पर पानी की तरह बहाया गय पैसा, ग्रैंड पार्टी का खर्चा था  220 करोड़

punjabkesari.in Thursday, Apr 13, 2023 - 07:11 PM (IST)

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी  नीता अंबानी को भला कौन नहीं जानता। अपनी खूबसूरती के साथ- साथ वह अपने महंगे शोक को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। नीता हमेशा यूनीक और मेहंगी चीजें ही पसंद करती हैं, तभी तो उनके बर्थडे पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मालकिन के 50वें बर्थडे का खर्चा सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएं।


पहले ये बता दें कि नीता अंबानी का 50वां बर्थडे 1 नवंबर 2013 को सेलिब्रेट किया गया था, जिसकी  शानदार पार्टी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में रखी गई थी।  इस हाई-प्रोफाइल बर्थडे पार्टी में अमिताभ बच्चन रणबीर कपूर, जूही चावला, प्रियंका चोपड़ा, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, अनिल कुंबले, राजनेता उद्धव ठाकरे से लेकर  सचिन तेंदुलकर जैसी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इस पार्टी में 30 मिलियन अमरीकी डॉलर का खर्च आया था, जो उस समय लगभग 220 करोड़ रुपये था


इस पार्टी में लगभग  250 मेहमान शामिल हुए थे और इन सभी को  रिलाइंस ग्रुप के 32 चार्टर्ड प्लेन के जरिए रिसॉर्ट पर लाया गया था, जिसका ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट करोड़ों में था। इतना ही नहीं  नीता अंबानी के बथर्ड का जश्न दो दिन तक मनाया गया था। लाइट इफेक्ट्स के लिए देश-विदेश से एक्सपर्ट बुलाए गए थे। लाइट इफेक्ट्स के जरिए पैलेस पर धीरूभाई अंबानी का चेहरा उकेरा गया था। इत तरह का नजारा पहले कभी देखने को नहीं मिला था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Isha Ambani Piramal✨ (@_ishaambanipiramal)

नीता अंबानी के 50वें जन्मदिन की पार्टी की शुरुआत 1 नवंबर को धनतेरस पूजा के साथ हुई, जिसमें शानदार रोशनी की गई थी। इस दो दिवसीय समारोह में प्रियंका चोपड़ा और एआर रहमान के प्रदर्शन के साथ-साथ नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने भी खास प्रस्तुति दी थी। इस दौरान   मां-बेटी की जोड़ी यानी नीता और ईशा को 'तुम्ही हो बंधु' गाने पर खूबसूरत डांस भी किया था।


जिस किसी को भी नीता अंबानी ने अपने इस जन्मदिन पर निमंत्रण भेजा था उन सब का भी यही कहना था कि आज तक अपने जीवन में उन्होंने इससे भव्य जन्मदिन का उत्सव नहीं देखा है। यही कारण है कि 10 साल बाद भी इस बर्थडे पार्टी का जिक्र होता है। 
 

Content Writer

vasudha