हिल स्टेशन ही नहीं, इस शहर के तो कैफे भी हैं मशहूर

punjabkesari.in Wednesday, Mar 14, 2018 - 05:45 PM (IST)

बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अक्सर लोग अपनी फैमिली या फ्रेंड्स के साथ कैफे में खाने का मजा लेने जाते हैं। वैसे तो बहुत से कैफे अपनी खूबियों के लिए मशहूर है लेकिन आज हम आपको दुनियाभर में अपने कैफे और बुटीक के लिए मशहूर शहर के बारे में बताने जा रहे हैं। डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन शहर को देखने के लिए टूरिस्ट दूर-दूर से आते हैं।

अपनी खूबसूरती के साथ-साथ इस शहर को यहां के खास कैफे और बुटीक के लिए जाना जाता है। इस शहर के समुद्र किनारे बने कैफे में बैठकर खाना खाने का मजा ही कुछ और है। डेनमार्क शहर के कैफे का खाना दुनियाभर में मशहूर है। यहां के खाने का स्वाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे। इसके अलावा इस शहर के कैफे की सर्विस भी बहुत मशहूर है। इतना ही नहीं यहां पर टैटू पार्लर की भी कमी नहीं है, जहां पर आप अपनी पसंद का कोई भी टैटू बनवा सकते हैं।

अपनी नाइट लाइफ के लिए मशहूर इस रंग-बिरंगे शहर का नजारा रात के समय ओर भी खूबसूरत हो जाता है। यहां के हिप  बार और शोरगुल से भरे पबों में रात के समय लोग खूब नाच-गाना और मस्ती करते हैं। आप यहां पार्टनर के साथ रोमांटिक और फेमिली के साथ मस्ती भरे पल स्पेंड कर सकते हैं। बच्चों के साथ घूमने के लिए यहां पर टिवोली गार्डन नाम का फेमस एयूजमैंट पार्क है, जहां आप खुलकर मजे कर सकते हैं।

इसके अलावा इस शहर में देखने के लिए नहरों के किनारे बसा 17वीं सदी का प्राचीन शहर भी है। इसके अलावा यहां देखने के लिए प्रतिबिंब झील, वाइकिंग शिप म्यूजियम, हाऊस नंबर 67 और 106 एकड़ में तक फैला संग्रहालय है। पहली नजर में यह शहर आपको किसी परीकथा से कम नहीं लगेगा।

Punjab Kesari