दुनिया की सबसे ठंडी जगहें, जहां पारा पहुंचता है -80 डिग्री के पार

punjabkesari.in Thursday, Jun 08, 2017 - 04:06 PM (IST)

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग) : दुनिया में घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं। यहां मौसम के अनुसार सर्दी और गर्मी पड़ती रहती लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां 12 महीने खूब ठंड पड़ती है और कुछ महीने तो यहां पारा -80 डिग्री से भी कम हो जाता है जिससे यहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आइए जानिए ऐसे ही कुछ जगहों के बारे में


रोजर्स पास, मोन्टाना, अमेरिका
अमेरिका देश की यह जगह दुनिया का सबसे ठंडा स्थान है। वैसे तो यहां सारा साल ही ठंड पड़ती है लेकिन सर्दी के दिनोें में यहां खून जमा देने वाला मौसम होता है। यहां का सबसे तापमान -75 डिग्री तक पहुंच जाता है।

वेर्खोयांस्क, रूस
यह जगह रूस की सबसे ठंडा शहर है। यहां सर्दियों में तापमान -89.8 डिग्री तक चला जाता है और सांस लेना भी मुश्किल होता है।

फोर्ट सेल्किर्क, कनाडा
कनाडा देश की यह शहर यूकोन नदी के पास है जिस वजह से यहां जनवरी महीने में पारा -75 से भी कम हो जाता है। इतनी ठंड की वजह से यहां कोई नहीं रहता था लेकिन पिछले कुछ समय से यहां रहने वाले लोगों की आबादी में काफी बढ़ गई है।

प्लेटो स्टेशन, अंटार्कटिका
यहां सबसे कम तापमान -119 डिग्री हो जाता है जो काफी हैरान करने वाला है। इस बात का पता लगाने के लिए यहां वैज्ञानिक रहते हैं लेकिन अभी तक यहां के मौसम के बारे में पता नहीं लगा पाए।

नार्थ आइस, ग्रीनलैंड
इस जगह को ब्रिटिश नार्थ ग्रीनलैंड के एक्सपीडिशन के नाम से भी जाना जाता है। यहां का तापमान -86 डिग्री रिकार्ड किया गया है। 

Punjab Kesari