भाई दूज स्पेशल: ये सेलिब्रिटी बहनें जितनी फेमस, उतने ही गुमनाम हैं उनके भाई

punjabkesari.in Thursday, Oct 27, 2022 - 11:56 AM (IST)

फिल्मी दुनिया में तो हमने भाई- बहन के बीच बेहद गहरा प्यार देखा है, लेकिन इसी बीच सवाल यह उठता है क्या ये सेलेब्स रियल लाइफ में भी इस तरह से रिश्ते निभाते हैं। दरअसल चकाचौध से भरी इस दुनिया में एक दूसरे के लिए समय निकाल पाना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन इसके बावजूद ये अपने रिश्तों को संजोकर रखते हैं। फिल्मी दुनिया के भाई- बहनों भी आपस में उतना ही प्यार करते हैं, जितना आम लोग। भाई दौज के इस पावन पर्व पर आज हम आपको कुछ ऐसी बहनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने लोकप्रियता के मामले में अपने भाइयों को बहुत पीछे छोड़ दिया है। 


सोनाक्षी सिन्हा

बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के जुड़वां भाई हैं  लव और कुश। उन दोनों से करीब चार साल छोटी सोनाक्षी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन चुकी हैं, लेकिन उनके दोनों बड़े भाई स्टारडम के मामले में काफी पीछे हैं।   


श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर वैसे तो अपने पिता शक्ति कपूर और बहन के तरह एक अभिनेता हैं, लेकिन उन्हें वह पहचान नहीं मिल पाई जो श्रद्धा ने कमाई है। 


ऐश्वर्या राय

 ऐश्वर्या राय को तो पूरी दुनिया जानती है लेकिन उनके भाई के बारे में कम ही लोगों को पता है। ऐश्वर्या के बड़े भाई आदित्य मर्चेन्ट नेवी में इंजीनियर रह चुके हैं, उन्हें लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद है। 


प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का एक छोटे भाई भी है। सिद्धार्थ चोपड़ा ने फिल्मों से दूर  शेफ की ट्रेनिंग स्विट्ज़रलैंड से ली है और पुणे में उनका एक पब लाउन्ज ‘मगशॉट कैफ़े’ है।


अनुष्का शर्मा 

अनुष्का शर्मा ने  बॉलीवुड में जितना नाम कामाया है उतना ही उनके भाई लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। कर्णेश शर्मा भले ही इंडस्ट्री से ताल्लुकात नहीं रखते लेकिन फ़िल्में में उनकी रूचि हैं, वह अपनी बहन  के प्रोडक्शन हाउस ‘क्लीन स्लेट फ्लिम्स’ के को-फाउंडर हैं।

सारा अली खान

 सैफ की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं लेकिन उनके भाई इब्राहिम अभी इंडस्ट्री से दूर हैं। हालांकि भाई- बहन की यह जोड़ी लोगों को बेहद पसंद है। 


सुष्मिता सेन

ब्रह्मांड सुंदरी रह चुकीं सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन अपनी बहन की तरह पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं।  हैंडसम और मस्कुलर मैन होने के बावजूद राजीव बहन के मुकाबले कुछ ज्यादा नाम नहीं कमा पाए। 


 

Content Writer

vasudha