शादी से एक दिन पहले दुल्हन को लगाई आग, बेटी की डोली की जगह उठी घर से अर्थी
punjabkesari.in Wednesday, Sep 24, 2025 - 02:44 PM (IST)

नारी डेस्क: हमारे देश में लड़कियां सालों से अपनी शादी का बेसर्बी सा इंतजार करती है। यह दिन उनकी जिंदगी का सबसे अहम होता है। हिमाचल के ऊना में एक लड़की की दुल्हन बनने से एक दिन पहले ही सांसे थम गई। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थी वहां अब मातम पसर गया है। डोली की जगह बेटी की अर्थी देख मां का कलेजा फट गया
यह भी पढ़ें: दिल्ली के आश्रम में होती थी गंदी हरकत
यह मामला है हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की, जहां 24 साल की लड़की अंशिका की शादी से एक दिन पहले बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद उसकी लाश को जला दिया गया, उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर जली हुई अवस्था में बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि अंशिका की शादी बुधवार यानी कि आज भिंडला गांव के फौजी युवक प्रवेश कुमार से होनी थी, लेकिन इससे पहले मिली अधजली लाश ने पूरे गांव में अफरा-तफरी मचा दी।
यह भी पढ़ें: किसके इंतजार में कुंवारी बैठी हैं माता वैष्णो देवी
जांच में पता चला कि युवती के चेहरे और गले पर गहरे कट के निशान थे। अब सवाल यह है कि शादी से एक दिन पहले देर रात में लड़की किससे मिलने गई थी और उसकी हत्या का जिम्मेदार कौन है? शिकायत में मां ने बताया कि दो महीने पहले ही युवती के पिता की मौत के बाद उन्हें कोर्ट मैरिज का पता चला। वह चार माह से गर्भवती भी थी। बाद में ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने दोनों की शादी रीति रिवाज से करवाने का फैसला लिया। मां ने शिकायत में बताया कि प्रवेश का रिटायर्ड फौजी चाचा संजीव कुमार विदाई समारोह से नाखुश था और उसने उनकी बेटी को मारने की धमकी दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या फौजी प्रवेश और उसके चाचा ने की है।