अजब- गजब! शादी में दूल्हे की इस एक गलती की दुल्हन को मिलती है सजा

punjabkesari.in Monday, Sep 23, 2019 - 05:46 PM (IST)

शादी का रिश्ता दो लोगो के बीच प्रेम व विश्वास पर ही निर्भर करता है। शादी के रस्मे जितनी यादगार होती है उतनी ही मजेदार भी होती है क्योंकि हर शादी में कुछ ऐसी रस्मे होती है जिसे सुन कर हर कोई हैरान रह जाता है। जैसे कि भारत में शादी के समय दुल्हन की बहन अपने जीजा के जूते चुरा लेती है। इतना ही नही जूते वापिस देने के लिए वह उनसे पैसे यानि की नेक लेती हैं। आज हम भी आपको विभिन्न जगहों पर निभाई जाने वाली शादी की कुछ ऐसी ही रस्मों के बारे में बताएंगें.... 

दुल्हन को मिलती है किस 

स्वीडन में शादी के बाद रिसेप्शन के समय दुल्हा व दुल्हन दोनों मिलकर एक साथ खाना खाते है। खाने के बाद गलती से दूल्हा अगर पहले हाथ धोने चले जाए तो सभी पुरुष मेहमान दुल्हन को किस करते है। इतना ही नही अगर दुल्हन पहले चले जाए तो महिला मेहमान दुल्हे को किस करती हैं। 

पेड़ों से शादी 

भारत में यदि किसी लड़की की कुंडली में मांगलिक दोष हो तो शादी के बाद लड़की के विधवा होने का डर रहता है। इसलिए इस दोष को टालने के लिए इस दोष की लड़कियों की शादी किसी पेड़ या देव प्रतिमा से होती हैं।

 

Content Writer

khushboo aggarwal