नाश्ता बनाएगा पति... देर रात पार्टी, शादी से पहले दूल्हा दुल्हन ने किया अनोखे कॉन्ट्रैक्ट पर साइन

punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2022 - 10:21 AM (IST)

शादी लड़का-लड़की के जीवन का सबसे अहम पड़ाव हाेता है। पवित्र बंधन में बंधने के बाद दोनों हर सुख दुख के साथी बन जाते हैं। शादी के दौरान  पति पत्नी सात फेरे के साथ सात वचन लेते हैं। हर फेरे का एक वचन होता है, जिसे पति-पत्नी जीवन भर साथ निभाने का वादा करते हैं। लेकिन एक कपल ने शादी के बाद एक दूसरे से कुछ ऐसा वादे किए हैं, जिसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝐖𝐞𝐝𝐥𝐨𝐜𝐤 𝐩𝐡𝐨𝐭𝐨𝐠𝐫𝐚𝐩𝐡𝐲 (@wedlock_photography_assam)

 
दूल्हा-दुल्हन ने एक  खास तरह के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया है, जिसमें शॉपिंग से लेकर पार्टी तक हर चीज का जिक्र है। इस कॉन्ट्रैक्ट के गवाह बने शादी में शामिल हुए बाराती।  इस कॉन्ट्रैक्ट में कहा गया है कि दूल्हे को हर 15 दिन पर दुल्हन को शॉपिंग करानी होगी, संडे को मॉर्निंग ब्रेकफ़ास्ट बनाना होगा, पार्टी में उसकी अच्छी फोटोज खींचनी होंगी।


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन के हाथ एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट पेपर दिखाई दे रहा है, जिसमें कुछ शर्तें लिखी हुई हैं। पहली शर्त है कि महीने में सिर्फ एक पिज्जा खाएंगे। दूसरी शर्त ये कि हमेशा घर के खाने को हां कहना पड़ेगा। तीसरी शर्त हमेशा घर में साड़ी पहननी है। चौथी ये कि देर रात तक पार्टी करने की अनुमति है मगर सिर्फ एक दूसरे के साथ, रोज जिम जाना है।

आग की शर्त में कहा गया है कि रविवार का नाश्ता पति को बनाना है। हर पार्टी में पत्नी की खूबसूरत फोटोज लेनी है और हर 15 दिन में पत्नी को शॉपिंग लेकर जाना है। ये अनोखा कॉन्ट्रैक्ट चर्चा में बना हुआ है। हालांकि इसे लेकर लोगों की अलग- अलग प्रतिक्रिया है। एक यूजर ने इसकी आलेाचना करते हुए लिखा- ये शादी है कोई बिजनेस एग्रीमेंट नहीं, इसे देखकर ऐसा लगता है नुकसान होने पर ये शादी को बिजनेस एग्रीमेंट की तरह तोड़ ही देंगे। 


दुल्हन ने दूल्हे से कुल आठ शर्तों के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कराए। एक बड़े से कॉन्ट्रैक्ट पेपर पर दुल्हा-दुल्हन के अलावा गवाह के रूप में बरातियों ने भी साइन किए। इस कॉन्ट्रैक्ट में कहा गया है कि दूल्हे को हर 15 दिन पर दुल्हन को शॉपिंग करानी होगी, संडे को मॉर्निंग ब्रेकफ़ास्ट बनाना होगा, पार्टी में उसकी अच्छी फोटोज खींचनी होंगी।

Content Writer

vasudha