क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए भारत की 10 बेस्ट Tourist Destination

punjabkesari.in Tuesday, Dec 18, 2018 - 03:26 PM (IST)

क्रिसमस आने ही वाला है और हर तरफ इसके जश्न की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। भले ही क्रिसमस यूरोपिए देशों का त्यौहार हो लेकिन भारत में भी इसकी रौनक खूब देखने को मिलती है। क्योंकि यहां क्रिसमस का जश्न कुछ खास अंदाज में मनाया जाता है। क्रिसमस के मौके पर यहां का नजारा विदेशों से कम नहीं लगता। ऐसे में आज हम आपको क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट प्लेस के बारे में बताएंगे, जहां आप ना सिर्फ क्रिसमस का लुत्‍फ उठा सकेंगे, बल्कि बेस्‍ट हॉलिडे भी मना सकेंगे।

कोलकाता

लाइट्स से सजी कोलकाता के पार्क स्ट्रीट, सेंट पॉल कैथेड्रल चर्च और पुरानी बेक्रीज में आप क्रिसमस की खूब रौनक देख सकते हैं। इसके अलावा यहां क्रिसमस पर खास गेम्स, स्वादिष्ट भोजन, सैन्य बैंड प्रदर्शन और नाटकों का आयोजन भी किया जाता है।

गोवा

जब भारत में क्रिसमस सेलिब्रेश की बात हो तो गोवा का नाम सबसे ऊपर आता है। अपने खूबसूरत बीच व पार्टी के साथ-साथ गोवा क्रिसमस के जश्न के लिए काफी मशहूर है। इसके साथ ही यहां होने वाली लेट नाइट पार्टी और लाइव म्यूजिक आपके विंटर ट्रिप का मजा बढ़ा देंगे।

शिमला

शिमला की ठंड और बर्फ से ढकी पहाड़ियों से बीच क्रिसमस सेलिब्रेट करने का मजा ही कुछ ओर है। शिमला के माल रोड़ पर बनी पुरानी कैथेड्रल चर्च में आप क्रिसमस सेलिब्रेश और पार्टी का मजा ले सकते हैं। साथ ही आप शिमला में अपने विंटर हॉलीडे का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

कोच्चि

कम खर्च में क्रिसमस पार्टी का मजा लेने के लिए आप कोच्चि की खूबसूरत वादियों में जा सकते है। रोशनी से सजा यह शहर और यहां के लोकगीत आपकी क्रिसमस पार्टी को यादगार बना देंगे।

केरल

केरल में मौजूद सबसे ऐतिहासिक चर्च में क्रिसमस का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस के दौरान यहां की सड़कें रोशनी और हरियाली से भरी हुई दिखाई देती है।

पुडुचेरी

यहां के खूबसूरत बीचों में आप अपनी क्रिसमस पार्टी का भरपूर मजा ले सकते है। क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए यह जगहें सबसे बेस्ट कॉम्बिनेशन है।

मुंबई

मुंबई में क्रिसमस और न्यू ईयर को काफी जोर-शोर से मनाया जाता है। यहां के मॉल, बाजार, सड़को क्रिसमस ट्री, लाइट्स और अन्य सजावट के साथ सजाया जाता है। यहां आप नाइट क्रिसमस पार्टी का जमकर मजा ले सकते है।

गुजरात

गुजरात के समुद्र दमन एंड दीव भी क्रिसमस के मौके पर चमक उठता है। यहां पर पुर्तगाली टच में क्रिसमस मनाया जाता है। इसके अलावा यहां स्पेशल कल्‍चरल प्रोग्राम्‍स भी किए जाते है।

दमन-दीव

पूरे साल शांत रहने वाला दमन-दीव का माहौल क्रिसमस पर काफी खुशनुमा हो जाता है। यहां हर एक चर्च को कलरफुल आर्टिफिशियल लाइट्स व फूलों से सजा दिया जाता है। वहीं, यहां के लोगों का पुर्तगाली डांस भी टूरिस्ट को इस शहर की ओर अट्रेक्ट करता है। यहां आकर चर्च ऑफ बोम जीसस, जैन मंदिर और देवका बीच घूमना ना भूलें।

शिलॉन्ग

अगर आप किसी हिल स्‍टेशन पर क्रिसमस मनाना चाहते हैं तो शिलॉन्‍ग बेस्ट डेस्टीनेशन में से एक है। यहां आप झरने व बगीचों की खूबसूरती निहारने के साथ-साथ लाइट्स से सजी चर्च भी देख सकते हैं। यहां क्रिसमस फेस्टिवल भी बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

Content Writer

Anjali Rajput