जानिए, राशि के हिसाब से कैसा होना चाहिए आपके बेडरूम का Wall Color

punjabkesari.in Friday, Jan 18, 2019 - 07:05 PM (IST)

हर कोई अपने रूम को अपनी पसंद से डेकोरेशन करना चाहता है यहां तक वॉल कलर भी अपनी पसंद के हिसाब से करवाता है। मगर मगर क्या आप जानते हैं कि रंग भी हमारे जीवन पर अच्छा और बुरा असर डालते है। अगर आप भी अपने रूम में रंग करवाने की सोच रहे है तो अपनी राशि का ध्यान रखें। जी हां, राशि के हिसाब से रंग करवाने से घर में सुख-शांति बनी रहती हैं। आइए जानते हैं किस राशि वाले को कौन सा रंग करवाना चाहिए। 

 

मेष 

स्वाभाव से बहुत ज्यादा चंचल और उग्र मेष राशि के लोगों को अपने घर में रेड, येलो, पिंक और ऑरेंज रंग करवाना चाहिए। परिवार में हमेशा सुख-शांति चाहते है तो बेडशीट्स, सोफे कवर व पर्दे भी इन्हीं कलर में चूज करें। 

वृषभ

वृषभ राशि को लोगों को अपने घर में ब्लू व व्हाइट कलर करवाना चाहिए। आप चाहे तो रूम की किसी एक दीवार को येलो, क्रीम या व्हाइट कलर भी करवा सकते है क्योंकि इनसे सकारात्मक ऊर्चा बनी रहेगी। 

 

मिथुन

उग्र और कठोर दिल वाले मिथुन राशि के लोगों को अपने घर में लाइट ग्रीन, लाइट ब्लू, ऑरेंज कलर करवाना चाहिए। इन रंगों से घर सजाने से पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा कम होता है।

कर्क 

कर्क राशि वाले लोगों को व्हाइट, सिल्वर या क्रीम कलर करवाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। 

 

सिंह 

स्वभाव से गुस्से वाले इन लोगों को अपने कमरें में व्हाइट, सिल्वर और गोल्डन येलो रंग करवाना चाहिए। इससे उनका गुस्सा भी शांत रहेगा। 

 

कन्या

इस राशि वालों को लाइट ग्रीन, लाइट ब्लू, पिंक, क्रीम और ऑरेंज कलर्स करवाना चाहिए। 

तुला

तुला राशि के लोगों के लिए क्रीम, व्हाइट, लाइट येलो, पिंक व लाइट ब्लू कलर्स करवाना चाहिए। इससे घर में आने वाली सभी समस्या दूर रहेगी। 

 

वृश्चिक

प्रकृति प्रेमी, शांत होने के साथ ही प्रतिशोध की भावना रखने वाले इन लोगों को अपने रूम में रेड, लाइट येलो और ऑरेंज कलर करवाना चाहिए। 

धनु

धनु राशि वालों को रेड व ऑरेंज रंग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। इससे उनका परिवार में प्रेम व विश्वास बढ़ता है।

 

मकर

इस राशि वालों को गहरा नीला रंग, हरा रंग, काला और भूरे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि यह रंग मकर राशि वालों के लिए शुभ होते हैं। 

 

कुंभ

स्वभाव से संवेदनशील व मेहनती कुंभ राशि के लोगों को डार्क ब्लू, डार्क ग्रीन, ब्लैक व ब्राउन रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे उनके घर में शांति बनी रहेगी। 

 

मीन 

इस राशि के लोगों को क्रीम व गोल्डन कलर करवाना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

Content Writer

Sunita Rajput