सर्दियों में खा लिए ये 8 फल तो नहीं पड़ेंगे बीमार, आज से ही कर दें शुरू

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2020 - 03:20 PM (IST)

शरीर को हेल्दी रखने के लिए फल खाने बहुत जरूरी होते हैं। इससे शरीर को तो ताकत मिलती ही है साथ ही में चेहरा का निखार भी बना रहता है। अगर हम फल खाते रहेंगे तो हमारा शरीर बीमारियों से भी बचा रहेगा। गर्मियों में तो लोग फल के साथ-साथ जूस भी पी लेते हैं लेकिन सर्दियों में जूस पीने के कारण कईं लोगों को जुकाम और गले खराब की समस्या भी हो जाती है। तो चलिए आपको बतातें हैं कि आपको इस सर्दियां कौन-कौन से फल खाने चाहिए जिससे आपकी बॉडी फिट रहेगी।

1. सेब खाएं 

सेब एक ऐसा फल है जो सर्दी और गर्मी हर मौसम में खाए जाने वाला है। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन, आयरन और रक्त कमी नहीं होती। इस में पाए जाने वाले पेक्टिन फाइबर, विटामिन, मिनरल्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, एंटी ऑक्सीडेंट शरीर में संक्रमण फैलाने से बचाव रखते हैं। रोजाना 1 सेब का सेवन करने से इस मौसम में भी बीमारियों से बचा जा सकता है।

2. अनार का जरूर करें सेवन 

इसमें फाइटोकेमिकल्स, पॉली-फिनॉल, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, आयरन, विटामिन होते हैं, जिससे हाई कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और फ्री रेडिकल्स जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। अगर आप में खून की कमी है तो आप रोजाना अनार का खाना चाहिए।

3. अनानास

पाइनेपल हमारी बॉडी के साथ-साथ चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद है। इसको खाने से चेहरे के दाग धब्बों, ब्लैकहेड्स और झाइयों को दूर करता है। इसमें मौजूद ऐंटिऑक्सिडेंट रोम छिद्रों को साफ करके चेहरे की रंगत को निखारता है।

4. अमरूद

आप चाहे तो अमरूद भी खा सकते हैं। इससे शरीर फिट रहता है। साथ ही इससे इम्यूनिटी भी बढ़ती है। 

5. कीवी खाएं 

कीवी हमारे शरीर के लिए सबसे बढ़िया फल है। इसका सेवन डेंगू को दूर करने के लिए भी किया जाता है। इससे शरीर में सेल्स की कमी नहीं होती है। अगर आपको सर्दियों में जुकाम, खांसी की समस्या रहती है तो आप कीवी खाएं और फिर देखिए इस फल का कमाल। 

6. संतरा 

विटामिन्स से भरे इस फल का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इससे आप की सर्दी जुकाम जैसी हर बीमारी दूर होगी। आप चाहे तो इसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। 

7. केला 

केला 12 महीने चलने वाला फल है। इससे शरीर को बहुत से फायदे होते हैं। सर्दियों में शरीर को फिट रखने के लिए केला खाएं  जरूर खाएं। अगर आप केला नहीं खा सकते तो आप इसका शेक बना कर भी पी सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन बी 6 आपकी बॉडी को सर्दी नहीं लगने देता है। 

8. शकरकंद खाएं

शकरगंद इस मौसम में शरीर के लिए बेस्ट है। अगर आपको लगता है कि आलू खाने से आपके शरीर में फैट आ रही है तो आप शकरगंद खा सकते हैं। इससे शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते हैं। शरीर ठंड से बचा रहता है और गर्म रहता है। आप चाहे तो इसकी फ्रूट चाट बना कर भी खा सकते हैं। 

Content Writer

Janvi Bithal