ज्यादा खाने से नहीं, इन कारणों से निकलती है महिलाओं की तोंद

punjabkesari.in Sunday, Jan 19, 2020 - 10:56 AM (IST)

बाहर निकल तोंद यानि बैली फैट की समस्या महिलाओं में आम हो गई है। ऐसी कई लड़कियां हैं जिनकी तोंद पतली होने के बाद भी बाहर रहती है। हैरानी की बात यह है कि डाइटिंग के बावजूद भी तोंद कम होने का नाम नहीं लेती। लड़कियों को लगता है कि इसकी वजह ज्यादा खाना है, जो गलत है।

महिलाओं का यह जानना बहुत जरूरी है कि किन कारणों से महिलाओं की तोंद निकलती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं तोंद निकलने के कुछ सीक्रेट...

एंजियोटेंसिन कन्वर्टिंग एन्जाइम

तोंद बढ़ने का एक कारण ACE (एंजियोटेंसिन कन्वर्टिंग एन्जाइम) नाम का तत्व हो सकता है। ये तत्व खाने को पेट के आसपास इकट्ठा होने और चर्बी बनाने में सहायता करता है।

हार्मोनल बदलाव

शरीर में हार्मोनल बदलाव होने के कारण भी वजन बढ़ जाता है। अगर शरीर में हार्मोन्स असंतुलित रहते हैं तो आपका वजन बढ़ सकता है।

खराब ब्लड सर्कुलेशन

शरीर में रक्त संचार ठीक से ना होने के कारण भी वजन बढ़ने लगता है। पैरों की नसों में मौजूद वाल्व ब्लड के फ्लो को दिल की तरफ बढ़ाते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन खराब हो जाता है धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगता है।

आलस्य और थकान

बिजी शेड्यूल आलस्य और थकान के चलते महिलाएं एक्सरसाइज या योग को बिल्कुल भी नहीं कर पाती हैं, जिसके चलते उनकी तोंद बाहर निकलने लगीत है।

जीन भी है जिम्मेदार

महिलाओं की पेट की चर्बी के लिए कई जीन भी जिम्मेदार होते हैं, जो तोंद बढ़ाने के साथ पर्सनेलिटी भी खराब करते हैं।

नींद की समस्या

थकान, मोबाइल, टीवी के चलते महिलाएं रात को ठीक तरह से स नहीं पाती। नींद से जुड़ी समस्या महिलाओं में आम हो गई है, जो बैली फैट का कारण भी बनती है।

ब्रेकफास्ट ना करना

अगर आप भी सुबह के वक्त नाश्ता नहीं करती तो यह भी बैली फैट कारण बन सकता है। दरअसल, इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट नहीं होती, जिससे पेट की चर्बी बढ़ने लगती है।

गलत बॉडी पॉश्चर है कारण

पेट में चर्बी जमा होने की शिकायत उन महिलाओं को अधिक होती है, जो दिनभर बैठे रहती हैं। लंबे समय तक बैठे रहने या कंधे झुकाकर काम करने से पेट की मांसपेशियां बाहर की ओर आने लगती हैं। वहीं, भोजन के बाद तुरंत कुर्सी पर बैठकर घंटों काम करने से भी पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती है।

चलिए अब हम आपको कुछ टिप्स देते हैं, जिससे आप बैली फैट को कम कर सकती हैं...

. सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पीएं। दिनभर में भी 8-9 गिलास पीएं।
. भोजन में गेहूं के आटे की रोटी की जगह जौ-चने के आटे की रोटी का सेवन शुरू करें।
. 1/2 चम्मच सौंफ को 1 कप पानी में 10 मिनट उबालकर ठंडा होने पर पीएं। रोजाना ऐसा करने से पेट जल्द कम होगा।
. दिन में एक बार नारियल पानी पीएं। इसमें कैलोरी बिल्कुल भी नहीं होती, जिससे मोटापा नहीं बढ़ता।
. गर्म पानी में शहद या नींबू का रस मिलाकर रोजाना खाली पेट पीने से कुछ महीने में ही रिजल्ट मिलेगा।
. जंक, मसालेदार, हाई शुगर और प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बनाएं। कैफीन, कोल्ड ड्रिंक्स पीने से भी बचें।
. डाइट में नट्स, फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, ब्रोकली, दलिया और ओट्स अधिक लें।

बॉल एक्सरसाइज

इसके लिए पीठ के बल पर सीधा लेट जाए और हाथों पर एक्सरसाइज वाली बडी़ बॉल को लेकर दोनों पैरों को ऊपर उठाएं। फिर हाथों की बॉल को पैरों से पकड़कर पैरों को नीचे ले जाकर दोबारा बॉल लेकर ऊपर आएं। अब पैरों से जो बॉल उठाई गई है उसे दुबारा हाथों में पकाड़े। इस क्रिया को लगातार 12 बार करें।

Content Writer

Anjali Rajput