43 साल की Neha Dhupia दे रही उम्र को मात ! नेचुरली ग्लोइंग स्किन का राज है बस ये एक तेल

punjabkesari.in Sunday, Aug 27, 2023 - 11:06 AM (IST)

एक्ट्रेस नेह धूपिया बी टाउन में अपनी स्टाइलिश लुक और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस फैशनेबल लुक के साथ-साथ अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपनी ब्यूटी और कॉन्फीडेंट के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपनी स्किन का ध्यान रखने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट की जगह घरेलू तरीके का यूज करती हैं। चलिए जानते है नेहा के ब्यूटी टिप्स....

मॉइश्चराइजर 

नेहा नहाने से पहले और नहाते समय स्किन को मॉइश्चराइजर करती हैं। मॉइश्चराइजर करने के लिए वह नारियल तेल का यूज करती हैं। मॉइश्चराइजर करने से स्किन हाइड्रेट बनी रहती हैं।

दिन की शुरुआत गुनगुना पानी से करती हैं नेहा धूपिया

नेहा चेहरे के ग्लो के लिए सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पीती हैं। नेहा धूपिया अपने फैंस को भी गुनगुना पानी पीने की सलाह देती हैं। अगर आप भी ग्लोइंग स्किन चाहते है तो सुबह उठकर सबसे पहले गुनगना पानी पीएं। एक्ट्रेस का मानना है कि गुनगुना पानी पीने से गले और पेट के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। इससे पेट इंफेक्शन में भी राहत मिती हैं।

पूरी नींद

 एक्ट्रेस अपनी त्वचा की देखभाल करने के लिए पूरी नींद लेती हैं। वह रात को समय पर सोती है सुबह जल्दी उठती है जिससे उनकी स्किन फ्रेश और ग्लोइंग बनी रहे। नेहा धूपिया ने बताया नींद पूरी ना लेंने आंखों में डार्क सर्कल हो जाते हैं। ऐसे में नींद पूरी लेना बहुत जरुरी हो जाता है।

पानी

 स्किन केयर के लिए स्किन को ज्यादा से ज्यादा पानी मिलना चाहिए। इसके लिए नेहा धूपिया काफी पानी पीती हैं। पानी पीने से स्किन हाइड्रेट बनी रहती हैं। पानी पीने से स्किन पर पिंपल और एक्ने की परेशानी नहीं होती हैं। अगर आप भी नेहा की तरह ग्लोइंग स्किन चाहती है तो दिनभर में ज्यादा पानी पीना शुरु करें।

जरूरत न हो तो मेकअप ना करें

 एक्ट्रेस होने की वजह से नेहा धूपिया को काफी समय तक मेकअप करना होता हैं। ऐसे में नेहा धूपिया ने बताया है कि जब मेकअप की जरुरत हो तब ही मेकअप करना चाहिए। ज्यादा मेकअप करने से स्किन काफी खराब होती हैं। वहीं रात को सोने से पहले मेकअप हटाकर सोना चाहिए। रात को मेकअप में सोने से स्किन को काफी नुकसान होता हैं।

वर्कआउट

 नेहा अपने फिगर को बनाए रखने के लिए काफी वर्कआउट करती हैं। वर्कआउट ना केवल स्किन और बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत जरुरी होता है।
 

Content Editor

Charanjeet Kaur