Wow: कोरोना के खौफ ने माफिया को किया लोगों की मदद करने के लिए मजबूर!

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2020 - 03:59 PM (IST)

कोरोना वायरस  हर जगह खौफ फैला हुआ है। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जा रही है। वहीं कोरोना के कारण सिर्फ बुरी खबरें ही नहीं बल्कि पॉजिटिव खबरें भी आई है। जिन्होंने साबित कर  हर सिक्के के दो पहलू होते है। एक बुरा और एक अच्छा। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस महामारी की वजह से क्या अच्छा हुआ है ? आइए आपको बताते है आज कि सबसे पॉजिटिव न्यूज.... 

कोरोना के कहर से एक क्रिमिनल रिकॉर्ड रखने वाला व्यक्ति इतना बदल गया कि चोरी छोड़ वो लोगों की बिना किसी स्वार्थ मदद करने में जुट गया है। इटली में यह आदमी माफिया से  ताल्लुक रखता है। यह आदमी लोगों को मुफ्त में भोजन खिलाने में लगा हुआ है। 

खाना ही नहीं इन चीजों में भी मदद पहुंचा रहे है माफिया ग्रुप के लोग 
-ज्यादातर किराने का सामान माफिया के लोग जरुरतमंदो को पहुंचा रहे है। 
-वहीं सबके ब्याज भी माफ़ कर दिए गए है। 

क्या है इतनी दरियादिली के पीछे वजह ?
माफिया पर किताब लिखने वाले एक रिसर्चर का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण इकॉनमी काफी गिर गई है। जिस कारण माफिया ग्रुप का भी बहुत नुक्सान हुआ है।  ऐसे ही चलता रहा तो पूरा यूरोप का माफिया ग्रुप का पैसा डूब जाएगा। वो नहीं चाहते की संक्रमण फैले। वो लोगों की मदद कर रहे है। ताकि हालात जल्द से जल्द सुधर जाए। बतादें कि इटली को ड्रग्स और गैर-कानूनी कामों की वजह से भी जान -जाता है। अब कुछ देर के लिए ही सही मगर यह माफिया ग्रुप लोगों की जाना नहीं बल्कि उनके मदद के काम आ रहे है। 
 

Content Writer

shipra rana