अंबानी परिवार ने नन्ही परी का किया  ग्रैंड वेलकम, दादी नीता अंबानी की गोद में दिखी पोती

punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2023 - 06:39 PM (IST)

देश के सबसे बड़े बिजनेज टाइकून मुकेश और नीता अंबानी के घर एक बार फिर खुशियों की भरमार आई है। उनके परिवार में एक नन्ही परी आ गई है, जिसका शानदार वेलकम किया गया। उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। 


आकाश और  श्लोका आज अपनी लाडली को लेकर पहुंचे, जिसके स्वागत के लिए पूरा परिवार खड़ा दिखाई दिया। दूसरी बार दादी बनने की खुशी नीता अंबानी के चेहरे पर साफ नजर आई। एक तस्वीर में वह अपनी पोती को गोद में पकड़ी दिखाई दिए। 


वायरल हो रही तस्वीरों में मुकंश अंबानी, आकाश अंबानी और  श्लोका कार में बैठे नजर आ रहे हैं। लोग बच्ची को देखने के लिए बेताब हैं। आकाश और श्लोका 9 मार्च 2019 को शादी के बंधन में बंधे थे। 10 दिसंबर 2020 को दोनों पहली बार बार माता-पिता बने थे।


उनके बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी है। अब उनके घर में बेटी आने से परिवार पूरा हो गया है। इन नन्ही परी के  ग्रैंड वेलकम के लिए अंबानी फैमिली ने स्पेशल तैयारी की है। 


बेटी के जन्म से पहले श्लोका को पति और ससुर के साथ कई बाद सिद्धिविनायक मंदिर जाते देखा गया। अब भगवान की कृपा से उनके घर प्यारी सी बेटी आई है। 
 

Content Writer

vasudha