दुनिया की 7 सबसे खूबसूरत जगहें, लाइफ में एक बार जरूर जाएं घूमने

punjabkesari.in Wednesday, Jun 20, 2018 - 11:20 AM (IST)

दुनिया में कई ऐसी खूबसूरती और इनोखी जगहें हैं, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी ही खूबसूरत और हैरान कर देनी वाली जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। बेहद खूबसूरत इन जगहों को देखने से लगेगा जैसे कि यहां कोई विजुअल इफेक्ट हो लेकिन ये सभी जगहें असल में मौजूद है। अगर आप भी गर्मियों की छुट्टीयों में किसी बढ़िया जगहें घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन प्लेस को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।
 

1. वियतनाम, हैंग सॉन डूंग
दुनिया की सबसे बड़ी गुफाओं में से एक यह जगह 2009 में अस्तित्व में आई। करीब 5 कि.मी लंबी और 150 मीटर चौड़ी इस गुफा के अंदर बेहद खूबसूरत दुनिया बसी हुई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है।

2. चीन, द ग्रेट वॉल ऑफ चाइना
पत्थर और मिट्टी से बनी चीन की यह दीवार दुनिया की सबसे बड़ी वॉल है। 8848 कि.मी लंबी इस जगह की पीक प्वॉइंट तक पहुंचने के लिए हर किसी को काफी मेहनत करनी पड़ती है।


3. मिस्र, गीजा का पिरामिड
यह दुनिया का सबसे पहला अजूबा माना जाता है। बताया जाता है कि इन पिरामिड के अंदर राजाओं के शव (ममी) को दफनाया गया है। मिस्र के गीजा पिरामिड की सच्चाई जानने के लिए कई तरह की खोजें भी की गई हैं।

4. नॉर्वे, कजेराग हिल्स
गर्मियों में घूमने के लिए नॉर्वे का यह शहर बिल्कुल परफेक्ट है। पहाड़ों के बीच आई दरार के कारण नॉर्वे कजेराबोल्टन बोल्डर का नजारा इतना अद्भुत दिखाई देता है। यहां आप बोट में बैठकर इस खूबसूरत जगह को देखने का मजा भी ले सकते हैं।


5. अमेरिका, नियाग्रा फॉल्स
संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा पर बने इस वॉटरफॉल की खूबसूरत देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। इसकी खूबसूरती को देखने के लिए हर साल कई टूरिस्ट यहां आते हैं। नॉर्थ अमेरिका के 167 फीट की ऊंचाई से बहने वाला यह वॉटरफॉल सर्दियों में जम जाता है, जोकि देखने में और भी खूबसूरत लगता हैं।

6. गांसु चीन, झांग्ये डांक्सिया लैंडफॉर्म
इस जगह को दूर से देखने पर ऐसा लगता है मानो यह कोई पेटिंग हो। प्राकृतिक तरीके से बनी इस जगह को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। इन रंग-बिरंगे पहाड़ देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं।


7. जापान, हिताची सीसाइड पार्क
जापान के इन मौजिकल रास्तों पर चलकर ऐसा लगता है जैसे आप किसी जादुई दुनिया में आ गए हों। फूलों के बीच बने इन रास्तों से गुजरने का मजा ही कुछ और होता हैं। अगर आप ट्रेवलिंग के शौकीन हैं तो यहां जाना बिल्कुल मत भूलें।


Punjab Kesari