68 साल की दादी ने मचाया इंटरनेट पर तहलका, जिम में वेट लिफ्टिंग कर उड़ाए लोगों के होश

punjabkesari.in Sunday, Dec 03, 2023 - 01:25 PM (IST)

अपने को फिट रखना आसान काम नहीं है। जहां जवान लोग जिम जाकर वेट लिफ्ट करने से कतराते हैं, वहीं ऐसे में 68 साल की बुजुर्ग महिला ने खुद को फिट रखने की चाहत में जिम में वेट लिफ्टिंग करके सब को हैरान कर दिया है। सुनकर लगा न अजीब?  जहां उम्रदराज लोगों के लिए जिम सही नहीं माना जाता है और उन्हें सिर्फ हल्का व्यायाम, वॉक करने की सलाह दी जाती है, इसमें 68 साल की रौशनी देवी सांगवान जिनकी id 'weightliftermummy' है। वो सोशल मीडिया में रोज अपने वेट लिफ्टिंग और दूसरी हैवी एक्सरसाइज की वीडियो शेयर कर लोगों को प्रेरित कर रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Savage Stories (@savagestoriess)

वायरल हुअ इस weightliftermummy के पोस्ट ने खींचा लोगों का ध्यान

हाल ही में वायरल हुई @weightliftermummy की एक क्लिप में देखा जा सकता है , जिसमें रौशनी देवी जिम में खुलकर कसरत कर रही है। ये वीडियो देखकर लोग हैरान है। ये वीडियो खुद रौशनी देवी के बेटे अजय सांगवान ने शेयर किया है जो की ये एक जिम ट्रेनर हैं। उन्हें देखकर कई सारी महिलाओं को फिट रहने की ट्रेनिंग मिल रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Choudhary Ajay Sangwan (@weightliftermummy)

रौशनी देवी न सिर्फ कार्डियो बल्कि बारबेल, डंबल, जैसे इंस्ट्रूमेंट्स से वेटलिफ्टिंग करती दिख रही हैं। 1 सप्ताह पहले शेयर किए गए इस वीडियो को देख लोग इंस्पायर हो रहे हैं।  कई सारे लोगों ने रौशनी की तारीफ करते हुए कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा- 'थैंक्यू आंटी, हिम्मत देने के लिए'। दूसरे यूजर ने लिखा- 'बहुत खूब आंटी' और इसके अलावा कई लोगों ने हार्ट वाले इमोजी के साथ रौशनी की हिम्मत की तारीफ की है।

रौशनी देवी का ये जज्बा हमें भी जिंदगी के हर मोड़ का डटकर सामना करने और हौसले बुलंद रखने की प्रेरणा देता 

Content Editor

Charanjeet Kaur