ये हैं मॉडर्न समय के Wonders, जिनकी खूबसूरती देखते ही रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Wednesday, Apr 04, 2018 - 04:07 PM (IST)

अपनी लाइफ में हर किसी ने एक न एक बार तो प्राकृतिक अजूबो का नजारा तो लिया ही होगा लेकिन आज हम आपको मानव द्वारा बनाए गए अजूबों के बारे में बताएंगे, जो किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। हालांकि कहीं न कहीं आपने इनका नाम भी सुनो होगा लेकिन आज हम आपको इन अजूबो के बारे में जरा विस्तार से बताएंगे। आइए देखते है मानव के बनाए खूबसूरत अजूबे, जिन्हेें देखकर आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे।

 


1. पेट्रा (जॉर्डन)


यह जॉर्डन में है और इसका निर्माण लगभग 100 ई.पूर्व में हुआ है। पेट्रा एक ऐतिहासिक शहर है जो अपने विचित्र वास्तुकला के लिए विश्वभर में शहूर है। 


2. मसीह रिडीमर (रियो डी जनेरियो, ब्राजील)


ब्राज़ील के रियो डी जेनेरो में स्थापित ईसा मसीह की एक प्रतिमा है जिसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आर्ट डेको स्टैच्यू माना जाता है। 


3. माचू पिच्चू (कुस्को क्षेत्र, पेरू)


दक्षिण अमेरिकी देश पेरू मे स्थित का ऐतिहासिक स्थल है।  यह समुद्र तल से 2,430 मीटर की ऊंचाई पर उरुबाम्बा घाटी के ऊपर एक पहाड़ पर स्थित है। 


4. कोलोसियम(रोम, इटली)


इटली देश के रोम नगर के मध्य रोमन साम्राज्य का सबसे विशाल एलिप्टिकल एंफ़ीथियेटर है। यह जगह खूबसूरती का अद्भुत नमूना माना जाता है।


5. ताज महल (आगरा, उत्तर प्रदेश)


भारत में स्थित ताज महल 1648 ईस्वी के आसपास बनाया गया यह बहुत ज्यादा है जहां हर कोई शादी करना चाहता है। ताजमहल मुग़ल वास्तुकला का बेहतरीन नमूना है। 


 

Punjab Kesari