कपल्स लॉन्ग वीकेंड एन्जॉय करना है तो इस बार यहां का लगाएं ट्रिप

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 11:41 AM (IST)

मानसून जिसे कपल्स के लिए रोमांटिक मौसम भी माना जाता हैं। इस सीजन में अधिकतर कपल्स एक-दूसरे के साथ हसीन पल बिताने के लिए किसी रोमांटिक प्लेस पर घूमने की प्लानिंग बना रहे होते हैं। वैसे तो दुनियाभर में रोमांटिक जगहों की कमी नहीं लेकिन बात हम भारत की ऐसी जगहों की कर रहे है, जहां कपल्स रोमांटिक पल बिता सकते हैं। अगर आप भी अपने रोमाटिंक जगहों तलाश कर रहे है तो आज हम आपको भारत की कुछ बैस्ट जगहों के बारे में बताते हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ विज़िट कर सकते हैं। 

 


1. अंडमान
हनीमून पर जाना हो या फिर पार्टनर के साथ हैंगआउट पर, अंडमान बैस्ट ऑप्शन है क्योंकि यह सबसे रोमांटिक जगह और खूबसूरत बीच डेस्टिनेशन है। अंडमान के बीच आपका मन मोह लेंगे। यहां आपको और आपके पार्टनर को सुकून और शांति मिलेगी। पार्टनर के साथ आप बीच पर कैंडल लाइट डिनर ,डूबते सूरज का नजारा, अन्य आदि कई रोमाटिंक मूमेंट अपने पार्टनर के साथ बिता सकते हैं।  

2. गोवा
गोवा तो हमेशा से कपल्स के लिए बैस्ट हनीमून डेस्टिनेशन रहा हैं। इंडियन कपल्स में गोवा काफी पॉप्युलर हैं। यहां आप पार्टनर के साथ बीच की नमकीन समुद्री हवाओं का नजारा व सनसोक (sun soak) भी देख सकते हैं और खास बात है कि यहां लड़कियां बिना किसी झिझक के बिकनी फ्लॉन्ट कर सकती हैं। 

3. मुन्नार
मुन्नार के चाय के बागान देखने लायक हैं। अगस्त से सितबंर महीने में यहां की छटा देखने वाली होती है। नेचर लवर्स के लिए यह जगह बैस्ट ऑप्शन हैं। अगर आप पार्टनर के साथ हसीन पल बिताने के साथ शांति व सुकून चाहते है तो यहां घूमने जाए। इसके अलावा मुन्नार में काफी रोमांटिक चीजें जैसे स्पा,  हाउसबोट राइड, राइड के साथ शैंपेन अन्य आदि का मजा ले सकते हैं।  

4. कश्मीर
कश्मीर को यूं ही नहीं धरती का स्वर्ग कहा जाता, यहां के सफेद पहाड़ और रोमांटिक मौसम कपल्स को एक कोजी वातावरण देता है। बर्फीले पहाड़, वादियों और झीलों के अलावा आप यहां पार्टनर के साथ बहुत सी ऐसी चीजों को आनंद ले सकते है जो सुकून देगा और जन्नत का अहसास कराएगा। 

5. केरल
जहां इंडियंस हनीमून के लिए गोवा जैसी जगह प्रेफर करते हैं। वहीं विदेशियों के लिए केरल सबसे पसंदीदा जगह है। यहां चाय और कॉफी की बागवानी के अलावा वाइल्डलाइफ की वजह से ये जगह टूरिस्ट को खास पसंद आती हैं। कपल्स तो यहां आकर नेचर से नजदीकि महसूस करते हैं।

Content Writer

Sunita Rajput