ये हैं कनाडा की सबसे खूबसूरत और आकर्षित जगहें

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2017 - 06:12 PM (IST)

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो घूमने-फिरने का शौंक रखते हैं। भारत के लोग विदेश जाकर घूमना पसंद करते है। अगर आप भी किसी विदेशी कंट्री घूमने का प्लॉन बना रहे तो इस बार कनाडा का टूर लगाएं। कनाडा में कई खूबसूरत जगहें है जो टूरिस्टों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आइए जानते है कनाडा की कई खूबसूरत जगहों के बारे में। 

 

1. न्यूफाउंडलैंड का नेशनल पार्क

न्यूफाउंडलैंड उत्तरी अमेरिका में कनाडा तट पर स्थित है। कई बड़ी-बड़ी और खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा यह न्यूफाउंडलैंड ट्रैकिंग करने के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां की पहाड़ियों को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया हुआ है। 

2. केप ब्रेटन

केप ब्रेटन उत्तरी अमेरिका के अटलांटिक तट पर स्थित द्वीप है। यह अपने खूबसूरत रास्तों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। ज्यादातर लोग यहां हाइकिंग और कयाकिंग के लिए भी पहुंचते हैं।

3. प्रिंस एडवर्ड आइलैंड

प्रिंस एडवर्ड आइलैंड को अधिकांश प्राचीन राज्य के लिए जाना जाता हैं, जिससे यह अपने रेतीले समुद्र तटों और लाल चट्टानों के लिए मशहूर है।

4. न्यू ब्रंसविक

यह जगह दुनिया के सबसे ऊंचे ज्वार भाटे के लिए जानी जाती हैं। यहां आप ज्वार भाटे को करीब से देखने और समझ सकते है। यहां दिखने वाली व्हेल भी टूरिस्टों के लिए बड़ा आकर्षण का केन्द्र है।

5. क्यूबेक शहर

क्यूबेक शहर उत्तरी अमेरिका के सबसे पुराने शहरों में से एक है। इस जगह को संरक्षित वास्तुकला की वजह से यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया है। 


 

Punjab Kesari