दिव्यांका त्रिपाठी सिंपल Outfit में भी लगती है सुंदर, देखिए उनकी 5 Best Dresses

punjabkesari.in Thursday, Nov 30, 2023 - 04:57 PM (IST)

फिल्म इंडस्ट्री एक्टिंग के साथ-साथ फैशन से चलती हैं। टीवी की हसीनाएं हो या बी-टाउन की ग्लैमर दीवा फैंस इन्हें फॉलो करते हैं। टीवी की हसीनाओं का फैशन भी किसी तरह से बी-टाउन से कम नहीं दिखता है। रूबीना दिलायक, हीना खान, श्वेता तिवारी जैसी कई टीवी एक्ट्रेस ऐसी हैं जिनका फैशन लोग बहुत पसंद करते हैं। इन टीवी एक्ट्रेस में दिव्यांका त्रिपाठी भी शामिल हैं। दिव्यांका काफी सिंपल सॉबर सी एक्ट्रेस हैं और उनकी इसी सादगी को लोग पसंद करते हैं। चलिए उनकी कुछ बेस्ट ड्रेसेज और बेस्ट लुक आपको दिखाते हैं।

1. हाल ही में दिव्यांका अपने हब्बी विवेक दहिया के साथ अंधेरी लंच करने पहुंची थी। दिव्यांका ने वनपीस फ्लोरल ड्रेस पहनी थी जिसके साथ उन्होंने क्लासी से व्हाइट हील शूज पहने थे। दिव्यांका का ये कैजुअल सा लुक सबको पसंद आया।



2. इससे पहले एकता कपूर की पार्टी में दिव्यांका पर्पल कलर के शरारा सूट में दिखीं थी। दिव्यांका की इस लुक को फैंस का बहुत प्यार मिला था।



3. करवाचौथ पर दिव्यांका हॉट रैड सूट में दिखीं थी। पूरे सूट पर हैवी वर्क था, फैंस को उनका ये लुक बहुत पसंद आया। सूट के साथ दिव्यांका की ज्वैलरी भी लोगों को बहुत पसंद आई।



4. साड़ी और लहंगे में दिव्यांका त्रिपाठी बहुत सुंदर लगती हैं। दिव्यांका ने रॉयल ब्लू साड़ी पहनी थी और अपना स्वैगी लुक दिखाया था। दिव्यांका की साड़ी पर सिल्वर वर्क था। साड़ी और दिव्यांका की लुक दोनों ही फैंस का दिल जीत ले गई थी।



5. संदीप सिकंद की दीवाली बैश पर भी दिव्यांका फ्लोरल प्रिंट शरारा सूट में नजर आई थी। दिव्यांका का सिंपल मेकअप और ट्रडीशनल लुक यूजर्स को पसंद आई थी।

Content Writer

Vandana