बिना वीजा एंट्री वाले देशों में थाईलैंड भी हुआ शामिल

punjabkesari.in Sunday, Aug 25, 2019 - 05:26 PM (IST)

विदेश जाकर घूमना फिरना भला कौन नहीं चाहता। मगर कई बार वीजा न मिलने की वजह से हमारा विदेश यात्रा का सपना अधूरा ही रह जाता है। ऐसे में निराश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि ऐसे बहुत से देश हैं जो बिना वीजा आपको अपने देश में आकर कुछ दिन रहने की आज्ञा देते हैं। उन्हीं में से एक देश है थाइलैंड। जिसने हाल ही में भारतीयों को बिना वीजा अपने देश में पूरे 15 दिन तक रहने की अनुमति दी है। थाइलैंड ने यह अनुमति भारत के साथ-साथ और 18 देशों को भी दी है। यह रुल थाइलैंड में 1 नवंबर, 2019 से लागू होगा। तो चलिए अगर आपका भी मन है थाइलैंड जाने का तो जानते हैं वहां की कुछ खास जगहों के बारे में .... 

थाईलैंड

बीच और नाइट लाइफ के लिए लोकप्रिय थाईलैंड में देखने लायक बहुत से खूबसूरत द्वीप, गुफाएं और साफ नीले रंग के समुद्र वाले तट भी हैं।


थाइलैंड अपने बौद्ध मंदिरों के लिए भी दुनिया भर में फेमस है। यहां के मंदिरों की खूबसूरती को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। 

नेपाल

भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल में जाने के लिए वीजा नहीं लगता है। नेपाल घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां के ढेर सारे प्राचीन मंदिर और खूबसूरत नजारों को देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। नेपाल जाकर आपको यहां की काठमांडू वैली जरुर देखनी चाहिए। 

फिजी

फिजी मलेशिया का एक द्वीप शहर है । फिजी में आपको स्वदेशी, भारतीय, यूरोपीय और चीनी परंपरा का मिश्रण देखने को मिलेगा। खास बात है कि बिना वीजा लगाए आप यहां आसानी से घूम फिर सकते हैं। हरे और साफ नीले पानी से घिरे इस द्वीप पर जाकर आप शांति से अपना समय बिता सकते हैं। 

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया महाद्वीप के पास स्थित बाली विश्व के सबसे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। इंडोनेशिया महाद्वीप के पास स्थित बाली विश्व के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है। बाली खूबसूरत बीच, नाइटलाइफ और अपने बेस्ट फूड के लिए दुनिया भर में फेमस है। 

 

Content Writer

Harpreet