-58 डिग्री तक पहुंच जाता है इस गांव का तापमान, हमेशा रहता है बर्फ से ढका

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2017 - 05:12 PM (IST)

आजकल लोग ऐसी जगहों पर घूमना ज्यादा पंसद करते है जहां से उन्हें कुछ दिलचस्प बाते सुनने को मिले। इसलिए आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे जहां पर सारा साल ही ठंड रहती है। ठंड के अलावा यहां पर -59 डिग्री पर भी बर्फ गिरनी शुरु हो जाती है। इस जगह को दुनिया की सबसे ठंडी जगह माना जाता है।

रूस के इस ओमेकॉन टाउन को दुनिया की सबसे ठंडी जगह माना जाता है। इतनी ठंडी होने के बावजूद भी यहां पर इंसान रहते है। वैसे रोजाना इस गांव का तापमान -71.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

दुनिया के इस सबसे ठंडे गांव में मोबाइल फोन काम नहीं करता है। इसके अलावा यहां के घरों में बिजली भी नहीं है। इस गांव का तापमान कभी भी -50 डिग्री से ऊपर नहीं जाता है। इस गांव के अलावा इसी तरह का एक और गांव साइबेरिया का ओयमयकों गांव भी है लेकिन इस गांव का टेम्परेचर इतना ज्यादा कम नहीं होता है।

500 अबादी वाले इस गांव में लोगों को रहने की आदत हो गई है। यहां पर टूरिस्टो के घूमने के लिए एक बर्फ से ढका बाजार है। इसके अलावा यहां के आस पास का मौसम देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां के लोग ज्यादातर पशुपालन और शिकार पर निर्भर रहते है।

टूरिस्ट यहां तक पहुंचने के लिए कोई भी जोखिम उठाने को तैयार हो जाते है। पूरा इलाका बर्फीला होने के कारण यहां पर पहुंचने के लिए कोई खास सुविधाएं नहीं है। इसके अलावा यहां नलों से पानी पीने के बारे में तो आप सोच भी नहीं सकते है। यहां के लोग भी बर्फ पिघला कर पानी पाते है।

यहां पर किसी भी वाहन कोे चलाने से पहले उसे हीट वाले गैराज में रखना पड़ता है, ताकि वो आराम से स्ट्राट हो सकें। सर्दी के कारण अक्सर टूरिस्ट यहां पर फोटो भी नहीं खींच पाते है। रुस की राजधानी से इस गांव की दूरी करीब 9 हजार कि.मी है।

सर्दी के मौसम में यहां पर सिर्फ तीन घंटे और गर्मी में 21 घंटे रोशनी रहती है। सर्दी हो या गर्मी यहां का मौसम हमेशा ठंडा ही रहता है। यहां के लोग अपने घरों से सिर्फ काम के लिए ही बाहर निकलते है।

Punjab Kesari