तैमूर अली खान ने बनाई फैमिली कुकीज, आप भी जान लें रेसिपी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 17, 2021 - 10:02 AM (IST)

 

करीना कपूर खान का बेटा तैमूर भी सोशल मीडिया पर छाया रहता है। इस बार करीना ने अपने इंस्टाग्राम में तैमूर अली खान की शेफ बने फोटो शेयर की है। इसमें तैमूर ने फैमिली कुकीज़ बनाकर बेकिंग ट्रे पकड़ी हुई है। ऐसे में करीना ने ये फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, "माई मैन इन ए फ्रेम"। ऐसे में अगर आपका मन भी कुकीज खाने का है तो चलिए आज हम आपको टेडी बीयर कुकीज बनाना सीखाते हैं। 

आवश्यक सामग्री-

आटा - 1 कप
नमक - चुटकीभर
दूध - 1/4 कप
मिल्क पाउडर - 1/4 कप 
वनिला एसेंस - 1 बड़ा चम्मच
बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
बटर - 60 ग्राम
पीसी चीनी- 1/2 कप, 2 बड़े चम्मच 

गार्निश के लिए-

ड्राई फ्रूट्स - 50 ग्राम (बारीक कटे)
मेल्टेड चॉकलेट- आवश्यकता अनुसार

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

 

विधि-

1. एक बाउल में आटा, मिल्क पाउडर, नमक और बेकिंग पाउडर छान कर मिक्स करें। 
2.इसमें बटर मिलाकर 30 मिनट के लिए अलग रख दें।
3. अब इसमें चीनी और वनिला एसेंस मिलाएं।
4. माइक्रोवेव को 230 डिग्री पर प्री- हीटेड करें। 
5. तैयार मिश्रण में दूध मिलाकर आटा गूंदें और इसे 1 घंटे के लिए अलग से रखें।
6.आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेलें। 
7. इसे कुकी कटर से टेडी बीयर की शेप दें। 
8. ऊपर से बादाम लगाकर कुकीज को 10 मिनट तक बेक करें। 
9. इसे ठंडा करके मेल्टेड चॉकलेट से गार्निश करके दूध, चाय व कॉफी के साथ सर्व करें। 


 

Content Writer

neetu