Teddy Day Special: इस आसान तरीके से स्पेशल वन के लिए बनाएं टेडी बीयर कुकीज

punjabkesari.in Tuesday, Feb 09, 2021 - 06:35 PM (IST)

फरवरी प्यार और इजहार का महीना होता है। आज लोगों ने चॉकलेट डे मनाया। वहीं कल टेडी बीयर डे है। इस दिन आप अपने पार्टनर को टेडी गिफ्ट करें वहीं अपने स्पेशल वन के लिए भी आप घर पर टेडी बीयर कुकीज बना सकती हैं। तो चलिए आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं। 

 टेडी बीयर कुकीज बनाने के लिए आपको चाहिए 

1. आटा - 1 कप
2. नमक - चुटकीभर
3. दूध - 1/4 कप
4. वैनिला एसेंस - 1 टेबलस्पून
5. ड्राई फ्रूट्स - 50 ग्राम (बारीक कटे)
6. बेकिंग पाउडर - 1/2 टीस्पून
7. बटर - 60 ग्राम
8. मिल्क पाउडर - 1/4 कप 
9. चीनी- 1/2 कप +2 टेबलस्पून (पीसी हुई) 

कुकीज बनाने की विधी

1. एक बाउल में आप आटा, मिल्क पाउडर और बेकिंग पाउडर डालकर उसे अच्छे से मिक्स कर लें।
2. अब आप इसमें बटर मिलाएं और 30 मिनट के लिए अलग रख दें।
3.  निश्चित समय के बाद इसमें चीनी और वनिला एसेंस मिलाएं।
4. इसके बाद माइक्रोवेव को 230℃ पर प्री- हीटेड कर लें। 
5. बेटर में दूध मिलाएं और आटा गूंद लें अब आप इसे 1 घंटे के लिए अलग से रख दें।
6. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेल लें और फिर टेडी बियर शेप वाले कुकी कटर से शेप काट लें।
7. कुकीज के ऊपर आप ड्राई फ्रूट्स लगाएं।
8. अब टेडी बियर कुकीज को 10 मिनट के लिए बेक होने के लिए रख दें।
9. निश्चित समय के बाद टेडी बियर कुकीज को माइक्रोवेव से निकालें और ठंडा होने के लिए अलग रख दें।

नोट- आप कुकीज पर चाहें तो मेल्टेड चॉकलेट भी डाल सकती हैं। या फिर आप बिस्किट से कुकीज को सजा सकती हैं। 

Content Writer

Janvi Bithal