बच्चों के पढ़ाई और संस्कारों के साथ सिखा दें ये बातें भी, हमेशा बचे रहेंगे गलत संगत से

punjabkesari.in Saturday, Nov 01, 2025 - 03:26 PM (IST)

नारी डेस्क: आज के समय में बच्चों को सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि जीवन के संस्कार और सुरक्षा के गुण भी सिखाना बेहद जरूरी है। ऐसे बच्चे न केवल समझदार बनते हैं बल्कि बुरे लोगों या गलत संगति से खुद को बचाना भी जानते हैं। यहाँ कुछ ज़रूरी बातें हैं जो हर पैरेंट्स को अपने बच्चों को सिखानी चाहिए 


“ना” कहना सिखाएं

बच्चों को यह समझाएं कि अगर कोई व्यक्ति उन्हें असहज महसूस कराता है  चाहे वो कोई जान-पहचान वाला ही क्यों न हो  तो वे तुरंत “ना” कहें।  ये आत्म-सुरक्षा का पहला कदम है। ना कहना गलत नहीं, अपनी सुरक्षा ज़रूरी है।


अच्छे और बुरे स्पर्श (Good Touch, Bad Touch) की समझ

बच्चे को सिखाएं कि शरीर के कौन से हिस्से “प्राइवेट” हैं और वहां कोई छूए तो उसे तुरंत बताना चाहिए।इसके लिए कहानी या चित्रों के माध्यम से सिखाना आसान होता है।


खुलकर बात करना

बच्चों को डरने नहीं बोलने की हिम्मत दें। अगर स्कूल, बस, या बाहर कुछ गलत लगे  तो वे तुरंत मां-पापा को बताएं।जो बच्चा अपने माता-पिता से खुलकर बात करता है, वो कभी शिकार नहीं बनता। उन्हें समझाएं कि किसी अजनबी से गिफ्ट, खाना या लिफ्ट न लें। अगर कोई अनजान व्यक्ति बुलाए, तो तुरंत भरोसेमंद बड़े को बताएं।


ऑनलाइन सुरक्षा

 आजकल खतरे सिर्फ बाहर नहीं,इंटरनेट पर भी हैं। बच्चों को सिखाएं कि अपनी फोटो, लोकेशन या जानकारी किसी से साझा न करें। पैरेंट्स को भी बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर नज़र रखनी चाहिए।


भरोसे का रिश्ता बनाए रखें

बच्चा तभी सच बोलेगा जब उसे लगेगा कि आप डांटेंगे नहीं, समझेंगे। मां-बाप का भरोसा बच्चे की सबसे बड़ी ढाल होता है। जो बच्चे इन बातों को समझते हैं, उन पर कभी बुरे लोगों का साया नहीं पड़ता। वे साहसी, समझदार और सुरक्षित  बनते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

static