4-5 साल की उम्र से Parents बच्चों को सिखाएं ये अच्छी Habits

punjabkesari.in Tuesday, Feb 06, 2024 - 06:38 PM (IST)

बच्चों के अच्छे विकास के लिए पेरेंट्स को उन पर खास ध्यान देने की जरुरत होती है। जब बच्चा 4-5 साल का हो जाए तो पेरेंट्स को उनकी आदतों को लेकर सतर्क रहना चाहिए। बचपन से ही बच्चों को अच्छी आदतें सिखानी चाहिए ताकि उन्हें भविष्य में वह अपनी आदतों को लेकर सतर्क रहें। पेरेंट्स को भी बच्चों के अच्छे बिहेवियर पर गौर करना चाहिए ताकि वह भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना न कर पाएं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए ऐसी आदतें बताते हैं जिनके जरिए आप बच्चों को अच्छी आदतें सिखा सकते हैं। 

साफ-सफाई से जुड़ी आदतें 

इस उम्र में बच्चों को साफ-सफाई से जुड़ी आदतों के बारे में बताएं। उन्हें यह भी समझाएं कि जब वो बाहर से घर आएं, तो सबसे पहले हाथ-मुंह को धोएं। बिना हाथ धोए यदि वह किसी चीज को भी हाथ न लगाएं। बच्चों को यह भी बताएं कि कूड़े को इधर-उधर न फेंके। डस्टबिन में ही कूड़ें को डालें। ऐसा करने से बच्चों में साफ-सफाई की आदत भी विकसित होगी।  

हेल्दी डाइट खिलाएं 

बच्चों को मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अच्छी डाइट भी जरुरी है। आजकल के बच्चे चिप्स, बिस्किट, मिठाई, जंक फूड्स खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आप उन्हें घर का खाना ही खिलाएं। फल-सब्जियां, दूध, दही आदि बच्चे के शरीर के लिए कितने फायदेमंद होते हैं। इसका महत्व भी बच्चों को बताएं। यह सब चीजें आप बच्चों की डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

दूसरी की मदद करना सिखाएं 

अच्छी आदतें के लिए बच्चों को दूसरों की मदद करना भी सिखाएं। उन्हें बताएं कि यदि उनके किसी दोस्त को मदद की जरुरत है तो वह उनकी मदद कर सकते हैं। ऐसे में आप बच्चों को दूसरों की मदद करना जरुर सिखाएं। 

नेचर से प्यार करना 

बच्चों को नेचर से प्यार करना जरुर सिखाएं। उन्हें बताएं कि प्रकृति का क्या महत्व है। कई बच्चों को पानी से खेलने की आदत होती है इसके चलते वह उसे वेस्ट कर देते हैं ऐसे में उन्हें पानी का महत्व बताएं। इसके अलावा बच्चों को पशु-पक्षियों से प्यार करना भी जरुर सिखाएं। 

बड़ों का सम्मान करना सिखाएं 

बच्चे स्वभाव से चंचल होते हैं किसी के साथ कैसे बात करनी है वह कई बार यह बात नहीं समझ पाते। ऐसे में पेरेंट्स होने के नाते आप उन्हें बताएं कि वह अपने से बड़ों के साथ हमेशा प्रेम से ही पेश आएं। उनके साथ विनम्र होकर बात करें। 


 

Content Writer

palak