गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को सिखाएं ये एक्टिविटी बनाएं उनका Future

punjabkesari.in Saturday, May 19, 2018 - 11:43 AM (IST)

गर्मियां बढ़ते ही बच्चों को स्कूल में पड़ने वाली छुट्टियों की उत्सुकता बढ़ने लगती है। कुछ बच्चे गर्मियों की छुट्टियों का मजा घूम कर उठाते हैं और कुछ इन दिनों को फायदा लेने के लिए कुछ न कुछ नया सीखते हैं। जिससे उन्हें आगे जाकर काफी फायदा मिलता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपको बच्चे भी छुट्टियों का पूरा-पूरा फायदा उठाए तो आप भी उन्हें इन  दिनों कुछ न कुछ नया सीखाएं। 
इसके लिए आपको सबसे पहले इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि आपके बच्चे की सबसे ज्यादा रूचि किस चीज में है। इसके अलावा आप बच्चे को नई एक्टिविटी सिखाने के लिए 6-7 ऑप्शन दें और उन्हें इसके फायदे समझाएं। आज हम आपको ऐसी कुछ एक्टिविटी बताने जा रहे हैं जो आपके बच्चे के भविष्य में जा कर फायदेमंद रहेगी। आइए जानिए इसके बारे में।

1. म्यूजिक क्लासेज 


आजकल के बच्चों को म्यूजिक तो वैसे भी बहुत पसंद है। आप उन्हें म्यूजिक क्लासेज भेज सकते हैं। इन क्लासेज बच्चे अलग अलग तरह के संगीत उपकरण जैसे गिटार, सितार, पियानो, आदि सीख सकते हैं और साथ ही में गाना भी सीख सकते हैं।

2. थियेटर क्लासेज


अगर आपको लगता है कि आपका बच्चा एक्टिंग करने में माहिर है तो आप उन्हें  थियेटर क्लासेज भेज सकते हैं। इन क्लासेज के जरिए उनकी इंग्लिश भी हाई होगी।

3. स्विमिंग

 
अगर बच्चे इस उम्र में तैराकी सीख लें तो उनका शारीरिक विकास भी बहुत अच्छा होगा। इसलिए बच्चों को गर्मियों में तैराकी सीखने का ऑप्शन दें।

4. गेम्स सिखाएं


बच्चों का खेलने के साथ मानसिक विकास भी होता है। इसके लिए बच्चों की रूचि के हिसाब से उन्हें बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस आदि जैसी गेम्स सीखने के लिए बोलें। इसके लिए वह कभी न भी नहीं कहेंगे।

5. चित्रकारी और कारीगरी 


बच्चे के दिमाग में रचनात्मक पैदा करने के लिए उन्हें चित्रकारी और कारीगरी करने के लिए बोलें। उसे पुराने सामान से कलाकारी पेपर से कला आदि सीखाएं।

6. गार्डनिंग 


बच्चों को पर्यावरण से जोड़ने गार्डनिंग बहुत बढ़िया ऑप्शन है। अगर बच्चे शुरू से ही पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार होगे तो आगे जाकर सभी के लिए फायदा होगा।

7. कंप्यूटर क्लासेज


लाइफस्टाइल बदलने के कारण बच्चों को  कंप्यूटर, लैपटॉप जैसे उपकरणों से अनजान नहीं होना चाहिए। यह बच्चों के लिए आगे जाकर बहुत फायदेमंद होगा। बच्चों को  माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, गूगल की ज्यादा से ज्यादा नॉलेज होनी चाहिए।
 

Punjab Kesari