Kids Special: आइसक्रीम स्टीक फेंके नहीं, इससे बच्चों को सिखाएं क्रिएटिव आर्ट

punjabkesari.in Monday, May 10, 2021 - 02:33 PM (IST)

लॉकडाउन के चलते घर पर बंद बच्चों का बोर होना आम है। ऐसे में आप उनसे कुछ एक्टिविटी करवाकर उनका मन लगवा सकती है। इसके लिए आप आइसक्रीम स्टिक्स यानी पॉप स्टिक्स को चुन सकती है। वहीं बच्चों को आइसक्रीम बेहद पसंद होती है। ऐसे में उसकी स्टिक्स को फेंकने की जगह आप इससे बच्चों को अलग-अलग आर्ट सिखा सकती है।  

इससे आपके पैसों की बचत होने के साथ घर की खूबसरतू बढ़ेगी। वहीं बच्चों का दिल लगने के साथ वे नई चीज सिखेंगे। 
 

इससे फोटो फ्रेम बना सकते हैं। इसके लिए आइसक्रीम स्टिक्स को कलर करके गोंद की मदद से जोड़ें। 

इससे पेंसिल होल्डर बनाने के लिए एक के ऊपर एक 10-12 आइसक्रीम स्टीक को गोंद की मदद से चिपकाएं। ऐसी चार लेयर तैयार कर लें। फिर सभी को कोनों से जोड़ दें। बाद में एक त्रिकोणा आकार का बॉक्स बना कर उसे साथ में जोड़े। 

सिंपल पेंसिल स्टैंड के लिए आइसक्रीम स्टिक्स को पेंट करें। फिर एक बॉक्स के ऊपर सीधी करके सभी स्टिक्स चिपका दें। 

टेबल पर आइसक्रीम से मोर बना कर रख सकती है। इसके लिए सभी स्टिक्स में मोर के पंख बनाएं। फिर कागज से मोर की फोटो बनाकर काटें और इससे चिपका दें। 

बच्चे इससे प्लेन आासानी से बना सकते हैं। इसके लिए 4 आइसक्रीम स्टिक्स को एक साथ जो़ड़ कर बीच में रखें। फिर 1-1 स्टिक आगे और नीचे की चिपकाएं। साथ ही 1 छोटी स्टिक पीछे लगा दें। फिर उसके उपर अलग-अलग चीजें से डेकोरेट करें। 

आप इससे सामान संभालने के लिए बॉक्स भी बना सकती है। इसके लिए एक के ऊपर एक स्टिक को जोड़ दें। बाद में इसके ढककर पर कागज के फूल बनाकर चिपकाएं। 

गमलों को आइसक्रीम स्टिक्स से डेकोरेट करना भी बेस्ट रहेगा। 

इसके लिए आइसक्रीम स्टिक्स से बॉक्स बनाकर उसमें फ्लॉवर पॉट रखें। फिर इसे चारों कोनों से रस्सी बांध कर लटका दें। 

आप घर के मिरेर यानी शीशे के किनारों पर भी आइस्क्रीम स्टिक्स लगा सकती है।

बच्चों को क्रिसमस ट्री बनाना बेहद पसंद होता है। इसके लिए आइसक्रीम की स्टिक्स को अलग-अलग आकार में काट कर पेंट करें। फिर इसे एक बड़ी स्टिक के ऊपर क्रिसमस ट्री की आकृति देकर चिपकाएँ। बाद में इसपर स्टोन आदि लगा दें। 

दीवार डेकोरेशन के लिए आप आइसक्रीम स्टिक्स से कोई भी डिजाइन बनाएं। फिर उसे कागज के फूलों व स्टोन से सजा दें। 

आइसक्रीम स्टिक्स से लैंप बनाना भी अच्छा आइडिया है। 

इसके लिए स्टिक्स को गोलाई में गोंद से चिपकाएं। फिर इसके बीच बल्ब लगा दें। 

अगर भी अपनी ज्वैलरी इधर-उधर रख देती है। तो इसके लिए बच्चों के आइसक्रीम की मदद से ज्वैलरी स्टैंड बनवाएं। 

इसके लिए पहले 2-2 स्टिक्स को आपस में A शेप में जोड़ें। फिर दोनों A शेप स्टिक्स को कुछ दूरी पर रखें। बाद में इसे बीच पर लंबाई में अपनी मर्जी के मुताबिक आइसक्रीम स्टिक्स चिपका दें। 

 

 

Content Writer

neetu