गर्मियों में रहना है एकदम Energetic तो फटाफट से बनाएं Lemonade

punjabkesari.in Tuesday, Jun 27, 2023 - 11:57 AM (IST)

चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए हर कोई ठंडी-ठंडी चीजें ही खाना पसंद करता है। इस मौसम में सभी टेस्टी और ठंडी ड्रिंक्स का आनंद लेते हैं। वैसे तो आपने नारियल पानी,मैंगो शेक, नींबू पानी जैसे कई सारे ड्रिंक्स पीएं होंगे लेकिन आज आपको लेमोनेड बनाने के बारे में बताएंगे। यह आपके शरीर को सारा दिन एनर्जेटिक रखेगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

नींबू - 4-5
चीनी - 3 चम्मच  
नमक - 1/2 चम्मच 
ठंडा पानी - 3 कप 
सोडा - 1 कप 
बर्फ के टुकड़े - 9-10 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले नींबू को आधा काटकर इसका रस निकाल लें। 
2. इसके बाद एक बर्तन में इसे डालें और उसमें नमक और चीनी मिलाएं। 
3. अब इसमें ठंडा पानी डालें और चम्मच के साथ मिक्स कर लें। 
4. जब सारी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं फिर सोडा डालें। 
5. आपका टेस्टी लेमोनेड बनकर तैयार है। बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें। 


 

Content Writer

palak