बच्चों के लिए मिनटों में बनाएं Pineapple Smoothie

punjabkesari.in Tuesday, Aug 03, 2021 - 03:27 PM (IST)

अनानास पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी से लेकर वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। मगर अक्सर लोगों को इसे काटकर खाना पसंद नहीं होता है। ऐसे में आप इसकी स्मूदी बनाकर पी सकती है। आप इसे बच्चों को भी पिला सकती है। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

आवश्यक सामग्री

फ्रोजन केला- 1/4
फ्रोजन या ताजा अनानास- 1 कप
ताजा पालक- 1 कप
काजू- 1/4 कप
मैका पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
नारियल पानी- 1 कप
ताजा नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच

विधि

. ब्लेंडर या स्मूदी मेकर में सभी सामग्री डालकर स्मूद पेस्ट बनाएं।
. अब इसे अपने मनपसंद गिलास में भरकर सर्व करें।

 

Content Writer

neetu