सर्दियों में बनाकर पीएं टेस्टी एंड हैल्दी ब्रोकली सूप

punjabkesari.in Wednesday, Nov 18, 2020 - 09:53 AM (IST)

ब्रोकली में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी लेवल बूस्ट होने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। इससे सलाद, सब्जी या सूप बना कर खाया जा सकता है। खासतौर पर इसका सूप सर्दियों के मौसम में  पीना बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए आज हम आपको लिए ब्रोकली सूप बनाने की रेसिपी लेकर आए है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सूप बनाने की सामग्री:

ब्रोकोली- 1 (कटी हुई)
प्याज- 1 (कटा हुआ)
मक्खन- 2 बड़े चम्मच 
क्रश्ड लहसुन की कलियां- 2
मैदा- 1 चम्मच
दूध- 1/5 कप 
सब्जी शोरबा- 1/5 कप
नमक- स्वादानुसार
काली मिर्च- स्वादानुसार

ब्रोकली सूप बनाने की विधि:

1. एक पैन में पानी, नमक और ब्रोकली डालकर गैस मध्यम आंच पर 6-8 मिनट तक उबालें।
2. अब अलग पैन में मक्खन पिघलाकर लहसुन भूनें।
3. इसमें प्याज डालकर धीमी आंच पर भूनें।
4. अब ब्रोकली, सब्जी शोरबा डालकर पैन को ढक दें।
5. ब्रोकली के उबलने के बाद इसे ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड करें।
6. अब एक पैन में ब्लेंड प्यूरी, दूध डालें और इसे चलाते हुए गैस की धीमी आंच पर पकाएं।
7. इसे सर्विंग बाउल में निकाल कर काली मिर्च से गार्निश करें।
8. लीजिए आपका ब्रोकली सूप बनकर तैयार है।‌

Content Writer

neetu