टैरो रीडर मुनीषा खटवानी की पहली वेडिंग फोटो आई सामने, बेहद क्यूट लग रहा है ये कपल

punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2022 - 03:55 PM (IST)

टेलीविजन अभिनेत्री और टैरो रीडर मुनीषा खटवानी शादी के बंधन में बंध गई है। मुनीषा ने अपने प्यार समीर ठाकुर के साथ सात फेरे लेकर नई लाइफ की शुरुआत कर ली है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छाई हुई है।

 मुनीषा खटवानी ज्यादातर अपने टैरो रीडिंग और ज्योतिष भविष्यवाणियों के लिए जानी जाती हैं। अपने खास दिन के लिए मुनीषा ने सुर्ख लाल रंग के लहंगे को चुना। अभिनेत्री  दुल्हन के लुक में काफी खूबसूरत लग रही थी। 

 मुनीषा की पति की बात करें तो उन्होंने भी दुल्हन के साथ मैचिंग लाल रंग का धोती कुर्ता पहना था। उनकी शादी को और स्पेशन बनाने कई Celebrity गैस्ट पहुंचे।


मुनीषा और समीर शादी के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन दोनों पैपराजी के लिए कई पोज दिए। मुनीषा खटवानी की शादी की तस्वीरों का फैन बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 
 

Content Writer

vasudha