Nagpur Special: अलग तरीके से बनाकर खाएं पोहा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2023 - 12:48 PM (IST)

पोहा सिर्फ इंदौर ही नहीं बल्कि देशभर में पसंद किया जा रहा है। सुबह ब्रेकफास्ट में कई लोग इसका स्वाद लेना पसंद करते हैं। इसे अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। महाराष्ट्र में कांदा पोहा तो मध्यप्रदेश के इंदौरी पोहा का स्वाद पूरी दुनिया में मशहूर है। नाश्ते में लच्छेदार प्याज, आलू-मूंगफली वाला पोहा तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी तरी पोहा ट्राई किया है। तरी पोहा नागपुर की मशहूर डिश है। इसके ऊपर रसेदार काले चने डालकर परोसा जाता है। ऐसे में यदि आप भी एक जैसा पोहा खाकर बोर हो गए हैं तो तरी पोहा ट्राई कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में....

सामग्री 

भीगे हुए देसी चने - 1 कप
प्याज - 2-3
अदरक लहसुन पेस्ट - 1 टीस्पून
कटे हुए प्याज - 3-4
हींग - 2 चम्मच 
हल्दी - 1 टीस्पून
धनिया पाउडर - 1 टीस्पून
मिर्च पाउडर - 1 टीस्पून
गर्म मसाला - 1 टीस्पून
हरी मिर्च - 2-3
राई - 1 टेबलस्पून
जीरा - 1 टीस्पून
तेल -  2 टेबलस्पून
नमक - स्वादअनुसार

पोहा के लिए सामग्री 

मोटा पोहा - 2 कप
प्याज - 2 बारीक कटे हुए
आलू - 1 बारकी कटा हुआ
राई -हरी मिर्च - 2 
करी पत्ता - 10-12
हरा धनिया - 2 टेबलस्पून 
हल्दी - 1 टीस्पून 
मिर्च पाउडर - 1 टीस्पून
शक्कर - 1/2 टीस्पून 
नींबू का रस - 1 टीस्पून 
तेल - 1-2 बड़ा चम्मच 
बारीक सेवईयां - 1/2 कप 
नमक - स्वादअनुसार

बनाने की विधि 

1. पोहा बनाने के लिए सबसे पहले रात में देसी चने भिगो दें। 
2. अगले दिन काले चने को 3 कटोरी पानी डालकर 4 सीटी आने तक उबालें। 
3. फिर पोहा धोकर हल्का सा पानी डालकर कुछ देर के लिए रख दें। 
4. अब कढ़ाई में तेल गर्म करें। गर्म होने के बाद इसमें जीरा, राई डालकर तड़का लगाएं। 
5. फिर इसमें हींग, कटी हरी मिर्च डालें और करछी से चलाएं। 
6. बारीक कटा प्याज डालकर भूनें। 
7. प्याज भूनने के बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं। 
8. कुछ देर के बाद कद्दूकस किया हुआ टमाटर डाल दें। 
9. अब इसमें सूखे मसाले मिलाएं। 
10. मिश्रण को तब तक अच्छी तरह से भूनें जब तक यह तेल न छोड़ दे। 
11. अब इसमें टुकड़ों में कटा हुआ टमाटर डालें। 
12. सामग्री को चलाते हुए इसमें काले चने डालें। 
13. 5-7 मिनट के लिए मिश्रण को ढककर रख दें। 
14. मिश्रण में ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्निश करें। 
15. तय समय के बाद गैस बंद कर दें। आपकी तरी बनकर तैयार है। 
16. अब पोहा बनाने के लिए कढ़ाई में तेल गर्म करें। 
17. गर्म होने पर इसमें राई का तड़का लगाएं। 
18.  राई के बाद इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च मिलाएं। 
19. अब प्याज को काटकर इसमें डालें। 
20. फिर मिश्रण में कटे हुए आलू डालें। 
21. आलू डालने के बाद नमक डालें और 2 मिनट के लिए ढककर रख दें। 
22. दो मिनट ढकने के बाद  मिश्रण खोलकर अच्छी तरह से चलाएं। 
23. अब इसमें नींबू का रस और हरा धनिया काटकर डालें। 
24. आपका नागपुर स्पेशल तरी पोहा बनकर तैयार है। 
25. गर्मा-गर्म सर्व करें। 
 

Content Writer

palak