तारा सुतारिया ने मुंबई में खरीदा अपना पहला घर, गृह प्रवेश की तस्वीरों में दिखा सादगी और अपनापन
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 11:22 AM (IST)
नारी डेस्क: 'टॉक्सिक' फिल्म की एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने मुंबई में अपना पहला घर खरीदा है और हाल ही में गृह प्रवेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनका यह नया घर उनकी पर्सनैलिटी और स्टाइल को दर्शाता है। तारा ने इसे अपने जीवन की एक खास उपलब्धि बताया और 2026 में नए सफर की शुरुआत के रूप में इसे मनाया।
घर का इंटीरियर और सजावट
तारा सुतारिया ने अपने घर की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं। घर का इंटीरियर सादगी और आराम का मिश्रण है। इसमें कंफर्टेबल कॉर्नर, खूबसूरत सजावट और स्टाइलिश लेकिन सरल डिजाइन देखा जा सकता है। घर में दिखावा कम और अपनापन ज्यादा है, जो इसे खास बनाता है। सबसे खास तस्वीर में तारा सुतारिया साड़ी पहनकर हाथ जोड़कर पूजा करती नजर आ रही हैं। यह उनके गृह प्रवेश की रस्म का हिस्सा है और परंपरा तथा नए जीवन अध्याय की शुभ शुरुआत को दर्शाता है।

तारा का संदेश
तारा ने अपनी पोस्ट में लिखा, "नई शुरुआत के लिए… अपने पहले घर में अनगिनत हंसी और प्यार के लिए, और 2026 को खुले दिल से अपनाने के लिए।" इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा, "पहला हमेशा खास होता है।" तारा की इस खुशी के मौके पर फैंस ने बधाई और प्यार की भरमार की। इंडस्ट्री के कई सेलेब्स जैसे ओरी, रिया चक्रवर्ती, बादशाह और सोनम बाजवा ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें: शिखर धवन का दिल्ली वाला आलीशान घर: रईसी और स्टाइल का परफेक्ट मेल, देखें तस्वीरें
फिल्म ‘टॉक्सिक’ की तैयारी
तारा सुतारिया पैन इंडिया फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म से उनका लुक रिवील हुआ था, जिसे फैंस और क्रिटिक्स दोनों ने खूब सराहा। फिल्म मार्च 2026 में रिलीज होगी। इसके पहले ही तारा ने अपने करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

तारा की निजी और प्रोफेशनल जर्नी
हाल ही में तारा ने एले इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपनी इमोशनल जर्नी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने सीखा है अपनी शांति की रक्षा करना। उन्होंने बताया कि यह समझ उन्हें कम उम्र में नहीं थी, लेकिन अब वह अपने आप को शांत रखने के लिए सही तरीके अपनाती हैं। तारा ने कहा कि जब भी क्रिएटिव प्रेशर महसूस होता है, वह बाहर भागने की बजाय अपने भीतर झांकती हैं। चाहे वह अकेले रहना हो, सोच में डूबना हो या कभी कुछ न करना, यही तरीका है जिससे वह अपने मन को शांत रखती हैं।

उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी सीख भी साझा की कि जरूरी होने पर पीछे हटना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कई बार उन्होंने प्रोफेशनल फायदे के बजाय अपनी वैल्यूज चुनीं, भले ही इसकी कीमत चुकानी पड़ी हो। तारा ने कहा, "मैं फिल्म खोना पसंद करूंगी, लेकिन खुद को नहीं।"

