तान्या मित्तल करने जा रहीं शादी, तारीख और दूल्हे को लेकर वायरल हो रही बातें
punjabkesari.in Tuesday, Dec 23, 2025 - 02:11 PM (IST)
नारी डेस्क: 'बिग बॉस 19' की विवादित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में Reddit पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें दावा किया गया है कि तान्या फरवरी 2026 में शादी कर सकती हैं। पोस्ट में यह भी सवाल उठाया गया कि उनका होने वाला दूल्हा कौन है।
सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार रिएक्शन
Reddit और अन्य प्लेटफॉर्म पर लोग इस खबर पर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ मजेदार प्रतिक्रियाएं हैं "कौन? कौन है वो आदमी जो इसे बर्दाश्त कर सकता है?" "अय्यो... ग्रूम भी भाड़े का?" "दूल्हा अमाल मलिक है।" "जी हां, वह एक लोकल पॉलिटिशियन है।"
हालांकि, तान्या या उनके परिवार की ओर से इस शादी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है, इसलिए यह खबर फिलहाल फर्जी ही मानी जा रही है।
बिग बॉस में तान्या ने अपनी शादी पर क्या कहा था?
'बिग बॉस 19' में तान्या ने बताया था कि उनके पैरेंट्स चाहते थे कि उनकी शादी जल्दी कर दी जाए। लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई और करियर पर फोकस करने के लिए थोड़ी मोहलत मांगी थी। तान्या ने यह भी कहा था कि अब वे अपने लिए सूटेबल पार्टनर की तलाश कर रही हैं और अपने सपनों की शादी दुबई में प्राइवेट जेट में करना चाहती हैं।
बिग बॉस के बाद तान्या की गतिविधियां
'बिग बॉस 19' से बाहर आने के बाद तान्या सोशल मीडिया और एक्टिंग प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी छठी ऐड फिल्म का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा "आज मैं अपनी छठी ऐड फिल्म शूट कर रही हूं। किसे इन बॉडी लोशंस की सालाना सप्लाई चाहिए?" जैसे ही वीडियो आया, फैंस ने इसके भी मजेदार कमेंट किए।
फिलहाल, तान्या मित्तल की शादी की खबर केवल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। उनके फैंस इस खबर को लेकर उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

