गर्मियों में टैनिंग से हाथ हो गए काले तो अपनाएं ये देसी नुस्खे

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 04:48 PM (IST)

नारी डेस्क : गर्मियों के मौसम में तेज धूप और गर्म हवाएं त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं। बाहर निकलते समय सूर्य की तेज किरणें सीधे त्वचा पर पड़ती हैं, जिससे हाथों, चेहरे और पैरों पर टैनिंग की समस्या हो जाती है। अक्सर लोग चेहरे की देखभाल तो करते हैं, लेकिन हाथों को नजरअंदाज कर देते हैं। धीरे-धीरे हाथों की त्वचा काली, रूखी और बेजान दिखने लगती है। हालांकि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर टैनिंग को काफी हद तक कम किया जा सकता है। घर में मौजूद प्राकृतिक चीजें त्वचा को साफ, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करती हैं। टैनिंग हटाने के लिए अपनाएं ये देसी नुस्खे।

नींबू और शहद का इस्तेमाल

नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो त्वचा की टैनिंग और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। इसके लिए एक चम्मच नींबू का रस लें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को हाथों पर लगाकर लगभग 15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा साफ और मुलायम बनती है।

गर्मियों में टैनिंग से हाथ हो गए काले तो अपनाएं ये देसी नुस्खे

दही और बेसन का पैक

दही त्वचा को ठंडक देता है, जबकि बेसन त्वचा की गंदगी और डेड स्किन हटाने में मदद करता है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही मिलाएं। चाहें तो इसमें थोड़ा सा हल्दी भी मिला सकते हैं। इस पेस्ट को हाथों पर लगाकर सूखने दें और फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। इससे टैनिंग कम होने में मदद मिलती है

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

एलोवेरा त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को ठंडक देते हैं और रंगत निखारने में मदद करते हैं। ताजा एलोवेरा जेल लेकर हाथों पर हल्के हाथों से लगाएं और लगभग 20 मिनट बाद पानी से धो लें। नियमित इस्तेमाल से त्वचा साफ और मुलायम दिखने लगती है।

ये भी पढ़ें: ये 8 Skincare गलतियां बिगाड़ सकती हैं आपकी त्वचा, Dermatologist ने दी चेतावनी

आलू का रस

आलू में मौजूद प्राकृतिक तत्व त्वचा की रंगत हल्की करने में मदद करते हैं। इसके लिए एक आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें और इसे हाथों पर लगाएं। 10–15 मिनट बाद पानी से धो लें। नियमित इस्तेमाल से धीरे-धीरे टैनिंग कम होने लगती है।

PunjabKesari

खीरा और गुलाब जल

खीरा त्वचा को ठंडक देता है और गुलाब जल त्वचा को ताजगी देता है। इसके लिए खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिला लें। इस मिश्रण को कॉटन की मदद से हाथों पर लगाएं। इससे त्वचा फ्रेश और साफ महसूस होती है।

टैनिंग से बचने के लिए जरूरी टिप्स

धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। तेज धूप में ज्यादा देर तक रहने से बचें। बाहर जाते समय हाथों को कपड़े या दुपट्टे से ढककर रखें। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं। अगर इन घरेलू उपायों को नियमित रूप से अपनाया जाए, तो गर्मियों में होने वाली टैनिंग से काफी हद तक राहत मिल सकती है और त्वचा फिर से साफ और चमकदार दिखने लगती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static