इंडस्ट्री को लगा एक और झटका, अब इस एक्ट्रेस ने किया सुसाइड

punjabkesari.in Wednesday, Dec 09, 2020 - 10:19 AM (IST)

इस साल इंडस्ट्री से रोजाना दुखद खबरें सामने आ रही है। बहुत से स्टार्स ने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया है। वहीं अब एक और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल तामिल की मशहूर टीवी एक्ट्रेस वीजे चित्रा का निधन हो गया है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस की मौत पर आत्महत्या की आंशका जताई जा रही है।

होटल के कमरे से मिला शव

खबरों की मानें तो  28 साल की एक्ट्रेस वीजे चित्रा का शव होटल के कमरे से मिला है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की कुछ महीने पहले ही बिजनेसमैन हमेंत के साथ सगाई हुई थी। 

नहाने गई चित्रा ने नहीं खोला दरवाजा 

जानकारी के मुताबिक चित्रा ईवीपी फिल्म सिटी में शूटिंग करने के बाद रात को करीब 2:30 बजे होटल वापिस आईं। वह वहां अपने मंगेतर के साथ ही रह रहीं थी। मंगेतर हेमंत ने पुलिस को बताया कि चित्रा ने कहा कि वो नहाने जा रही है। इसके बाद बहुत देर तक वह बाहर नहीं आई और जब हेमंत ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से चित्रा की कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद हेमंत ने होटल वालों को जानकारी देकर नकली चाबी बनवाई और दरवाजा खोला तो चित्रा का शव अंदर सीलिंग से शव लटका हुआ मिला। 

इंडस्ट्री में छाया मातम 

आपको बता दें कि चित्रा की मौत पर अभी परिवार वालों और दोस्तों की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया लेकिन फैंस इस खबर के बाद काफी हैरान हैं। इंडस्ट्री में भी चित्रा की मौत के बाद से मातम छा गया है। हालांकि पुलिस फिलहाल इस केस की जांच कर रही है और ऐसा माना जा रहा है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। 

Content Writer

Janvi Bithal