नूडल्स और सब्जियों से बनाएं Talumein Soup

punjabkesari.in Friday, Mar 16, 2018 - 04:37 PM (IST)

आज हम आपको रेस्टोरेंट के स्वाद जैसा नूडल्स और सब्जियों से तैयार तालूमेन सूप की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह सेहत के लिए हैल्दी और बनाने में भी काफी आसान है। इसे आप बड़ी आसानी से घर पर बना सकते हैं। आइए जानिए इसे बनाने के विधि।

सामग्री
तेल- 2 टेबलस्पून
फूलगोभी- 50 ग्राम
गाजर- 50 ग्राम
पत्तागोभी- 50 ग्राम
हरा प्याज- 40 ग्राम
उबले हुए स्वीट कॉर्न- 90 ग्राम
वेजिटेबल स्टॉक- 1 लीटर
सोया सॉस- 1/2 टीस्पून
चीनी- 1/2 टीस्पून
नमक- 1 टीस्पून
नूडल्स- 100 ग्राम
काली मिर्च- 1 टीस्पून
हरा प्याज- गार्निश के लिए

विधि
1. सबसे पहले पैन में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करके इसमें 50 ग्राम फूलगोभी, 50 ग्राम गाजर, 50 ग्राम पत्तागोभी, 40 ग्राम हरा प्याज डाल कर 3 से 5 मिनट तक पकाएं।
2. अब इसमें 90 ग्राम स्वीट कॉर्न डाल कर अच्छे से मिलाएं।
3. इसे मिलाने के बाद इसमें 1 लीटर वेजिटेबल स्टॉक, 1/2 टीस्पून सोया सॉस, 1/2 टीस्पून चीनी, 1 टीस्पून नमक, 100 ग्राम नूडल्स अच्छी तरह से मिक्स करें और धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट पकाने के लिए रख दें।
4. फिर इसमें 1 टीस्पून काली मिर्च अच्छी तरह मिला लें।
5. तालूमेन सूप बन कर तैयार है। अब इसे हरे प्याज के साथ गार्निश करके सर्व करें।

Punjab Kesari