बेबस हुई अफगानी महिलाएं: 21 साल की लड़की को घर से उठा कर ले गए तालिबानी, रोज करते हैं रेप

punjabkesari.in Friday, Aug 27, 2021 - 12:28 PM (IST)

अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होते ही वहां के स्थानीय लोग अपनी जान को लेकर बेहद चिंतित है। खासतौर पर अफगानी महिलाएं तालिबानियों के खौफ के चलते अपने घरों में बंद है। दरअसल, जब से अफगानिस्तान में तालिबानियों की हुकूमत लागू हुई तब से उनका कहना है कि अब अफगान में सरकार लोकतंत्र के हिसाब से नही ब्लकि शरिया कानून के तहत चलेगी, जिसे लेकर वहां की महिलाओं पर सख्त पाबंदी लगा दी गई है। उनका घऱ से अब बाहर खुलेआम घूमना बंद कर दिया है इसके अलावा तालिबानियों की बूरी नज़र से बचने के लिए भी महिलाओं खुद को वहां सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही है।

 शादी के नाम लड़की को उठाकर ले गए तालिबानी,  रोज करते थे रेप
वहीं इन सब के बीच एक रिपोर्ट में सामने आया था कि तालिबान 12 से 15 साल की बच्चियों को शादी के लिए ढूंढ रहे हैं। तालिबानियों की दरिंदगी की एक ऐसी ही कहानी भी सामने आई हैं जहां शादी के नाम पर एक लड़की को उठाने के बाद इस महिला का रोज कई लोग रेप करते थे।

जब एक पिता से तालिबानियों ने कहा, अपनी बेटी को हमारे हवाले कर दो
एक जर्नलिस्ट की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तालिबानी 15 साल या उससे ऊपर की लड़कियों को शादी के लिए ढूंढ रहे हैं। इस रिपोर्ट में लिखा था कि अफगानिस्तान के बदखासन गांव में एक शख्स को कहा गया था कि उसे अपनी बेटी को तालिबानी लड़ाकों के हवाले करना होगा।  जर्नलिस्ट  ने इस मामले में अफगानिस्तान की रहने वाली लड़की फरिहा इजर से बात भी की थी।



तालिबानी घर-घर जा 12-15 साल की लड़कियों को शादी के लिए ढूंढ रहे हैं
जर्नलिस्ट ने लिखा था कि  फरीहा ने हमें बताया है कि तालिबानी घर-घर जा रहे हैं और 12-15 साल की लड़कियों को शादी के लिए ढूंढ रहे हैं, एक महीने पहले बदकाहसन में गांव  इस आतंकी संगठन से जुड़े लोग पहुंचे थे, वे अपने आपको इस्लाम के रक्षक बता रहे थे और अपने आपको लोगों का उद्धारक बता रहे थे। 

 

गर्वनर के पास भी नहीं हुई पिता की सुनवाई, 21 साल की बेटी को तालिबानी उठा कर ले गया 
इस गांव में जाने के बाद तालिबानियों ने एक शख्स से कहा था कि वो अपनी 21 साल की बेटी को तालिबानी मस्जिद लीडर को दे दें। उन्होंने कहा था कि वो शादी करना चाहता है और इस शख्स को उनके लिए कुछ ना कुछ इंतजाम करना ही होगा, ये सुनने के बाद अपनी बेटी की जान बचाने के लिए वो व्यक्ति डिस्ट्रिक्ट गर्वनर के पास भी गया था, हालांकि वहां पर भी उसे निराशा ही हाथ गई। जिसके बाद इस शख्स की 21 साल की बेटी को तालिबानी उठा कर ले गए,  इस घटना के बाद से ही ये शख्स अपनी दूसरी बेटियों के साथ  गांव छोड़ चुका है।

 

जब पिता तो पता लगा कि उसकी बेटी के साथ हर रात चार-पांच लोग गैंगरेप करते हैं
फरीहा ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि इस लड़की के पिता को अपनी बेटी की शादी के तीन दिनों बाद पता चला था कि उसकी बेटी के साथ हर रात चार-पांच लोग गैंगरेप करते हैं, ये जानने के बाद इस लड़की के पिता पूरी तरह से टूट चुके हैं और वे बेहद लाचार महसूस कर रहे हैं।

जर्नलिस्ट ने बताया कि वहां के हालात बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक झटके में अफगानिस्तान की महिलाओं की आजादी छिन चुकी हैं। 
 

Content Writer

Anu Malhotra