महिलाओं की जिंदगी फिर से हुई दोजख, लड़कियों को यौन दास बनाने के लिए घर-घर पहुंच रहे तालिबानी लड़ाके

punjabkesari.in Wednesday, Aug 25, 2021 - 09:48 AM (IST)

अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान जहां अपने सुधरने की बात कह रहा है वहीं अफगान की गलियों में तालिबानी लड़ाकों का कुछ और ही चेहरा सामने आ रहा है। दरअसल,  तालिबानियों ने 20 साल बाद फिर से अफगानिस्तान के बड़े हिस्से पर अपना कब्जा जमा लिया। काबुल में पूरी तरह से तालिबानी आतंकियों ने अपनी पैठ मजबूत कर ली  है। राष्ट्रपति भवन से लेकर हर सरकारी दफ्तर में मौजुद कर्मचारियों को बाहर निकाल वहां भी खुद तालिबानियों ने अपना डेरा जमा लिया है। तालिबान के आतंकियों के खौफ खाए लोग अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं। 

आतंकी संगठन तालिबान लोगों से कह चुका है कि जिसको रहना है, वो रह सकता है और जिसको जाना है वो यहां से जा सकता है, हम किसी को नुकसान नहीं पहुंचाएगे, लेकिन इस बीच एक डरा देने वाली खबर सामने आई है। 

  तालिबानी शासन लागू होते ही महिलाओं के जिंदगी दोजख जैसी हुई
अफगानिस्तान में तालिबानी शासन लागू होते ही वहां की महिलाओं के जिंदगी दोजख जैसी हो गई है।  कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो तालिबान लड़ाकों ने कथित तौर पर फिर से कब्जा किए गए शहरों से 12 साल की लड़कियों से यौन संबंध बनाने के लिए उन्हें उनके घरों से उठाया जा रहा है।

12 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियों की जिदंगी खतरे में
इससे पहले तालिबान ने इमामों को आदेश दिया था  कि वे अपने सैनिकों की शादी के लिए 12 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियां और 45 वर्ष तक विधवा महिलाओं को लाएं, क्योंकि उन्हें 'कहानीमत' या 'युद्ध की लूट' के तौर पर देखा जा रहा है। वहां के धार्मिक नेता तालिबान आतंकियों की शादी के लिए 15 से ज्यादा उम्र की लड़कियों और 45 वर्ष से कम उम्र की विधवा महिलाओं की लिस्ट बनाने के लिए भी कहा था।

 तालिबान जबरन महिलाओं और लड़कियों को उठाकर वजीरिस्तान ले जाएगा
वहीं इस बीच संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी की शबिया मंटू ने बताया कि मई से अब तक 250,000 से अधिक लोग अपने घरों से भागने के लिए मजबूर हो गए हैं और उनमें से 80 प्रतिशत महिलाएं और बच्चे हैं। वहीं यह भी बताया कि तालिबान जबरन महिलाओं और लड़कियों को उठाकर वजीरिस्तान ले जाएगा जहां उन्हें फिर से तालीम देकर इस्लाम में कन्वर्ट किया जाएगा। 

वहीं इस आदेश के बाद लड़कियों-महिलाओं सहित परिवारों में भयानक खौफ है। तालिबानी नेता महिलाओं को किडनैप कर उनसे जबरन शादी रचा रहे हैं, जिसके बाद साफ हो गया है कि तालिबान अपना पुराना इतिहास रचाने के लिए तैार बैठा है। 
 

Content Writer

Anu Malhotra