पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

punjabkesari.in Friday, Jul 07, 2017 - 06:34 PM (IST)

पिंपल्स के लिए घरेलू उपाय : हर कोई चाहता है कि वो सबसे सुंदर दिखे लेकिन गर्मियों में ऑयली स्किन होने के कारण चेहरे पर पिंपल्स हो जाते हैं। इसके लिए लोग कई ट्रीटमेंट और ब्यूटी प्रोडक्ट का सहारा लेते हैं। फिर भी कई बार इससे कोई फायदा नहीं होता। एेसे में आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।

कील मुंहासे का घरेलू उपाय (Home Remedies for Pimples)

1. लहसुन और शहद
1 चम्मच शहद और 1 चम्मच लहसुन को मिक्स कर चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाएं। पिंपल्स से छुटकारा मिलगा।

2. नीम और गुलाब जल
नीम के पत्तों और गुलाब जल को पीस कर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

3. एलोवेरा और हल्दी
एलोवेरा जैल में एक चुटकी हल्दी मिला कर चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें। 

4. नीम और शहद
नीम के पत्तों को पीस कर पेस्ट तैयार करें। फिर इसमें 1 चम्मच नीम का पेस्ट और 1 चम्मच शहद मिला कर चेहरे पर लगाएं। 

5. नींबू और टमाटर
2 चम्मच बेसन, टमाटर का रस और नींबू को मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर पानी से धो लें।

Content Writer

Anjali Rajput