रात को सोने से पहले जरूर नहाएं, मिलेगें ये जबरदस्त फायदे

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2017 - 01:57 PM (IST)

दिन के समय तो सभी नहाते हैं लेकिन रात को सोने से पहले नहाना बहुत फायदेमंद होता है। सिर्फ गर्मी में ही नहीं बल्कि ठंड के मौसम में भी रात को सोने से पहले नहाना चाहिए। गर्म की बजाए ठंडे पानी से नहाना ज्यादा फायदा पहुंचाता है। इससे शरीर की गंदगी तो साफ होती ही है साथ में सारे दिन की थकान भी उतरती है। इसके अलावा रात को नहाने से और भी कई फायदे मिलते हैं जिसके बारे में सभी को जरूर पता होना चाहिए।

1. अच्छी नींद
तनाव भरी इस जिदंगी में कुछ लोगों को रात को अच्छी तरह नींद नहीं आती। ऐसे में रात को सोने से पहले एक बार जरूर नहा लें। इससे शारीरिक थकावट उतर जाएगी और रात को नींद भी अच्छी आएगी। इसके साथ ही अगर नहाने के पानी में थोड़ा-सा एसेंस ऑयल भी मिला लें तो ज्यादा अच्छी नींद आएगी।

2. मोटापा
आजकल के लोगों की सबसे बड़ी समस्या है मोटापा। जो सिर्फ जिम में पसीना बहाकर या डाइटिंग करके ही नहीं घटाया जा सकता बल्कि रात को नहाने से भी कम किया जा सकता है। इसके लिए रात को सोने से पहले गर्म पानी से नहाएं या अधिक ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। इससे शरीर की कैलोरी बर्न होती है और वजन आसानी से कम होता है।

3. ग्लोइंग स्किन
ठंडे पानी से नहाने से त्वचा में निखार आता है और मुंहासे भी दूर होते हैं। सोने से पहले नहाने से त्वचा पर गंदगी जमा नहीं होती जिससे स्किन में चमक आती है और रूखापन भी दूर होता है।

4. रोग प्रतिरोधक क्षमता
सोने से पहले नहाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है। इसके अलावा ठंडे पानी से नहाने से शरीर में रक्त का दौरा बढ़ता है जो दिल के लिए बहुत फायदमंद साबित होता है।
5. हाई ब्लड प्रैशर
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रैशर की समस्या होती है उनके लिए भी रात को सोने से पहले नहाना बहुत जरूरी होता है। बुखार या ब्लड प्रैशर बढ़ने पर गर्म पानी से नहाना फायदेमंद होता है। इससे शरीर में से पसीना निकलता है जिससे बॉडी जल्दी ठंडी होती है।

Punjab Kesari