इंडियन आउटफिट में दिखना  है ग्रेसफुल, तो करिश्मा के साड़ी लुक से ले स्टाइलिंग टिप्स

punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2022 - 03:48 PM (IST)

90’s की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज भी खूबसूरती के मामले में अच्छे- अच्छों को पीछे छोड़ देती है। एक्टिंग ही नहीं उनकी खूबसूरती के भी लाखों लोग दिवाने है। चार्मिंग फेस और ग्लैमर्स अंदाज  से दिलों में राज करने वाली  करिश्मा का ड्रेसिंग सेंस भी कमाल का है। वेस्टर्न हो या ट्रेडीशनल, उनका हर लुक स्टाइलिश होता है। चलिए एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनके बेस्ट साड़ी लुक पर डालते हैं एक नजर, जिससे आप भी स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं। 

सफेद साड़ी

साड़ी को मॉडर्न टच देने के लिए आप करिश्मा से आइडिया लेना ना भूलें। White organza साड़ी के साथ उन्होंने फैब्रिक बेल्ट और जैकेट वियर अपने लुक को यूनिक और डिफरैंट बना दिया था। अगर आप भी नए स्टाइल से साड़ी वियर करना चाहती है तो करिश्मा के इस लुक से कुछ आईडिया ले सकती है। 

येलो साड़ी 

करिश्मा कपूर ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की साड़ी पहनकर भी खूब वाहवाही लूटी थी। येलो कलर की हैंड-फ्लोरल प्रिंटेड जोर्जेट साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग बोट नेक ट्रेल ब्लाउज कैरी किया था। वेस्ट पर  बेल्ट बांधकर साड़ी लुक को नया ट्विस्ट दिया गया। 


 रेड, वाइट साड़ी 

करिश्मा कपूर की रेड, वाइट एंड ब्लैक कॉम्बिनेशन की साड़ी को भी खूब पसंद किया गया। प्रिंटिड साड़ी के साथ करिश्मा  ने ब्लैक कलर का ब्लाउज पहना था, जिसमें नूडल स्ट्रैप्स दी गई थीं। ओवरऑल सीक्वन वर्क साड़ी की खूबसूरती को और बढ़ा रहा था। 


ब्लैक साड़ी

करिश्मा ने ब्लैक कलर की साड़ी कैरी कर लोगों की धड़कनें बढ़ा दी थी। इस शियर फैब्रिक की साड़ी को उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मैच किया था।  जिसका बैकलेस डिजाइन इसे बोल्ड और ग्लैमरस लुक  दे रहा था। इस तरह का लुक किसी काे भी ग्लैमरस बन सकता है। 


मल्टीकलर साड़ी 

भाई रणबीर की शादी में तो करिश्मा ने अपने लुक से पूरी लाइमलाइट ही लूट ली थी। मल्टीकलर बॉर्डर वाली व्हाइट साड़ी में करिश्मा को जिसने देखा वह देखता ही रह गया।  साड़ी के साथ रेड-ऑरेंज ब्लाउज करिश्मा  को रॉयल लुक दे रहा था। ब्लाउज की किनारी पर सिल्वर वर्क किया गया था।

पिंक साड़ी 

करिश्मा कपूर का पिंक सिल्क साड़ी लुक बहुत ही शानदार है। साड़ी के साथ लेयर्ड  ज्वेलरी ने उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा दिए थे। ये एथनिक लुक आप  किसी भी फंक्शन में कैरी कर सकती है। 
 

Content Writer

vasudha